फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPPSC परीक्षा में इन पांच विषयों से भी पूछे जा सकते हैं सवाल, चंद्रयान-2 भी शामिल

Tue, 10 Dec 2019 09:28 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 10 Dec 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
UPPSC News: These five subjects can also be asked in exam
UPPSC - फोटो : UPPSC
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होने जा रही है। मात्र 06 दिन बाकी हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। ऐसे में बचा हुआ समय मूल्यवान है। अधिकतर छात्रों के मन में रहता है कि वो अंतिम दिन में कैसे पढ़ाई करें, ताकि लक्ष्य प्राप्त कर सके। इन दिनों उसी विषय को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिसके आने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एस एस वरुण ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा के पैटर्न में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसे ध्यान में रख तैयारी करनी चाहिए।
UPPSC News: These five subjects can also be asked in exam
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
इतिहास
इतिहास में आधुनिक भारत से संबधित अधिक सवाल पूछे जाते हैं। 1857 की क्रांति के बारे में जरूर पढ़ लें। महात्मा गांधी के आंदोलन को भी ध्यान रखें। प्रारंभिक परीक्षा में आंदोलन की तिथि से संबंधित भी कई सवाल आते हैं। बंगाल के विभाजन और हाल ही में सभ्यताओं को लेकर होने वाली खोज पर भी नजर रखें। खुदाई के दौरान मिलने वाले अवशेष के बारे में जान लें। इसके अलावा मध्यकालीन और प्राचीन भारत पर भी नजर रखें। उत्तर प्रदेश का इतिहास जरूर पढ़ें।
UPPSC News: These five subjects can also be asked in exam
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
भूगोल
सबसे पहले भारत के भूगोल के बारे में अच्छे से पढ़ लें। इससे बड़े सवाल पूछे जाते हैं। भारत की नदियां, बांध, मिट्टी, खनिज, पहाड़ के बारे में अच्छे से पढ़ लें। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की नदियों और भौगोलिक स्थिति के बारे में अच्छे से जान लें। प्रदेश स्तर की परीक्षा होने के चलते इससे सवाल पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC News: These five subjects can also be asked in exam
करंट अफेयर्स
कुछ वर्षों में करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों की संख्या बढ़ी है। हालांकि इसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता है। ऐसे में इसे निरंतर पढ़ना जरूरी है। फिर भी पिछले छह महीने के करंट अफेयर्स को अच्छे से पढ़ लें। खासतौर पर अलग-अलग इंडेक्स में भारत की रैंकिंग, किसके द्वारा इंडेक्स जारी किए जाते हैं। इसके अलावा जनगणना से संबंधित भी सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
UPPSC News: These five subjects can also be asked in exam
मिलेट्री एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
मिलेट्री एक्सरसाइज से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं। भारत की किस देश के साथ कौन सी मिलेट्री एक्सरसाइज हुई है और उसका नाम अच्छे से याद कर लें। अगर सवाल आता होगा तो सीधे नंबर दिला देगा।

ये भी पढ़ें- कैसे होती है IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग, करनी पड़ती है हिमालय की भी ट्रेकिंग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed