फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result: यूपी बोर्ड के 58 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट जल्द, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन नियम बदले

Fri, 17 Mar 2023 11:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

UP Board Result 2023 Soon: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस साल कुल 58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
UP Board Result 2023 Out In May Know Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result Assessment Begin from March 18
UP Board Exam Result 2023 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Result Assessment: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस साल कुल 58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इन परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार करने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है। 

 

UP Board Result 2023 Out In May Know Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result Assessment Begin from March 18
UP Board Exam Result 2023 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

UP Board Result मूल्यांकन कार्य अप्रैल में होगा पूरा

यूपी एमएसपी की योजना के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। नियमानुसार, परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों के अंदर परिणाम आ सकता है। ऐसे में मई में इसके आने की संभावना है। यूपी बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि 18 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा, जो एक या दो अप्रैल तक पूरा हो सकता है। परीक्षा समाप्त होने के 40 दिनों के अंदर सामान्यता रिजल्ट आ जाता है। ऐसे में मई के शुरूआती सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है।

 

UP Board Result 2023 Out In May Know Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result Assessment Begin from March 18
कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result कंट्रोल रूम से होगी मूल्यांकन की निगरानी

मुख्यालय से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी की जाएगी। परीक्षकों को मोबाइल मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही जमा करना होगा। केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई हैं। मूल्यांकन 18 मार्च से किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। परीक्षकों को मोबाइल मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही जमा करना होगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होगा। जिसका जायजा शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर ही ले सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Out In May Know Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result Assessment Begin from March 18
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board Result मूल्यांकन प्रक्रिया में कई बदलाव हुए

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर परीक्षा के मूल्यांकन में कई बदलाव किए गए हैं। शासन ने मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शासन के प्रमुख सचिव वर्ष 2023 के मूल्यांकन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसका उल्लेख परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर करेंगे और प्राप्तांक में उन्हें गुड हैंड राइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान करेंगे। 

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            प्रमुख सचिव रोजाना मूल्यांकन, परीक्षकों से संबंधित जानकारी लेंगे। मूल्यांकन में ढील मिलने पर हाथ के हाथ कार्रवाई होगी। 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            डीआईओएस हर मूल्यांकन केंद्र का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। कक्षों में जाकर जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम निरीक्षण करेंगे। 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            हाई स्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिका तथा इंटर के परीक्षा को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका जांचने को दी जाएंगी। 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे निर्धारित है। कोई भी परीक्षक शाम पांच बजे से पहले मूल्यांकन केंद्र नहीं छोड़ेगा।

 

विज्ञापन
UP Board Result 2023 Out In May Know Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result Assessment Begin from March 18
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board 2023 दोबारा आयोजित नहीं करनी पड़ी परीक्षा

नकल माफियाओं ने इस बार विभिन्न स्कूलों से काफी संख्या में फर्जी फार्म भरवाया था। इन कॉलेजों को काली सूची में डालकर उनकी मान्यता वापस लेने की कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। इस बार प्रश्न-पत्रों को चार परत वाले मजबूत बंधन में रखा गया था। इसका परिणाम यह रहा कि कहीं से भी गलत प्रश्न-पत्र का लिफाफा नहीं खुला। इसकी वजह से दोबारा परीक्षा कराने के झंझट से बोर्ड बचा और राजस्व का नुकसान नहीं हुआ। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed