फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result: इस साल कब आएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम? 58 लाख छात्र कर रहे इंतजार

Wed, 15 Mar 2023 10:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

UPMSP UP Board Result Date Out! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो चार मार्च को समाप्त हो गईं।

विज्ञापन
UP Board Result Out Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result In May 2023 Assessment Begin from March 18
UP Board Exam 2023 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board 2023 UPSMP Result Date Time Out!: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से इस साल यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो चार मार्च को समाप्त हो गईं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही 58 लाख 85 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम मई माह में जारी किया सकता है।  

 

UP Board Result Out Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result In May 2023 Assessment Begin from March 18
UP Board 2023 UPSMP Result Date - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 58 लाख 85 हजार 745 परीक्षार्थी पंजीकृत

बोर्ड परीक्षा के सुगम संचालन के लिए यूपीएमएसपी की ओर से आठ हजार 656  परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 14 एवं हाई स्कूल की परीक्षाएं 12 दिन चलीं। हाई स्कूल में 31 लाख 16 हजार 487 एवं इंटर में 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यानी इस साल कुल 58 लाख 85 हजार 745 पंजीकरण कराया था। 

 

UP Board Result Out Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result In May 2023 Assessment Begin from March 18
मंत्री गुलाब देवी ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

UP Board Result बीते साल जून में आया था परिणाम

वहीं, पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखें तो यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चलीं थी। जबकि, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। वहीं दो माह के अंदर यानी 18 जून को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result Out Date Time UPMSP Class 10 12 Exam Result In May 2023 Assessment Begin from March 18
कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result मूल्यांकन प्रक्रिया भी एक माह पहले शुरू हो रही

बीते वर्ष की तुलना में रिजल्ट इस साल करीब एक माह पहले है क्योंकि 2022 में हाई स्कूल व इंटर मीडिएट का परिणाम जून में आया था। इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू किया जाना है। इसके लिए परिषद से निर्देश मिल चुके हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा एक माह पहले शुरू हो गईं। मूल्यांकन भी एक माह पहले शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बार मई में परीक्षा परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed