UP Pre Board Examination in January 2022: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षाओं को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। ऐसा इसलिए भी है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं चुनाव बाद कराए जाने का निर्णय किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद ही कराया जाएगा। वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाना तय किया गया है।
UP Pre Board 2022: जनवरी में होंगी यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जानिए अपडेट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:10 PM IST
सार
up pre board examination in January 2022: इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X