{"_id":"5a1beb684f1c1b74698be499","slug":"training-for-industry-ready-engineering-in-graphic-era-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री रेडी इंजीनियर बनाने की ओर ग्राफिक एरा की एक और छलांग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंडस्ट्री रेडी इंजीनियर बनाने की ओर ग्राफिक एरा की एक और छलांग
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए ग्राफिक एरा ने एक और छलांग लगाई है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और फ्रांस की मशहूर आई.टी कम्पनी के बीच करार हुआ। इस करार के तहत फ्रांस की कम्पनी-सेपिएन्ट रेजरफिश के विशेषज्ञ ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सी.एस. और आई.टी. के छात्र छात्राओं को दुनिया की नई तकनीकों की ट्रेनिंग देंगे और उन्हें साफ्ट स्किल्स व क्षमता निर्माण के गुर भी सिखाएंगे जिससे उन्हें इंजीरियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जा सके। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय फ्रान्स की आई.टी. जाइन्ट सेपिएन्ट रेजरफिश के साथ ऐसा करार करने वाला देश का सातवां विश्वविद्यालय है।
कैम्पस मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत किए गए इस करार में ग्राफिक एरा की तरफ से कुलपति प्रो. (डा.) एल. एम. एस. पालनी ने और सेपिएन्ट रेजरफिश की तरफ से कम्पनी के इण्डिया हेड श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। डा. पालनी ने कहा कि ग्राफिक एरा हमेशा से ही छात्रों के लिए प्रयोगात्मक अनुभवों को किताबी ज्ञान से ज्यादा महत्व देता आया है और ये करार इसी दिशा में एक और कदम है।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री रेडी इंजीनियर्स तैयार करने के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप इससे पहले भी टाटा टेक्नोलाजीस लिमिटेड के साथ हाथ मिला चुका है। टाटा के साथ हुए करार के बाद ग्राफिक एरा में टाटा टेक्नोलाजीस ने दुनिया की आधुनिकतम तकनीकों पर आधारित प्रयोगशालाए बनाई हैं। इन प्रयोगशालाओं में टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को इस तरह ट्रेन्ड करते हैं कि वे दुनिया के प्रमुख उद्योगो में जाकर पहले ही दिन से काम शुरू कर सकें।ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय भी इस कम्पनी के साथ पहले करार कर चुका है।

कमेंट
कमेंट X