फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tips: क्या आपको लगता है आप सोशल मीडिया के नियंत्रण में नहीं हैं..? अगर हां, तो ऐसे करें अपने समय का सदुपयोग

Mon, 14 Apr 2025 08:13 AM IST
शिवम गर्ग जेडी बिएर्सडॉर्फर, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जेडी बिएर्सडॉर्फर, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Apr 2025 08:13 AM IST
सार

Social Media: डिजिटल डिटॉक्स में आप फोन से कुछ दिनों या हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं, जिससे आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है। सोशल मीडिया से दूरी बनाने या उसे छोड़ने के लिए कुछ कारगर तरकीबें हैं।

विज्ञापन
Tips: If you are not controlled by social media, then follow these tips; you will be able to use time properly
Social Media - फोटो : freepik

Social Media Detox: क्या आप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं और इस वजह से आप चिंतित या आक्रामक महसूस कर रहे हैं? ऐसे में आपको डिजिटल डिटॉक्स होने की जरूरत है। दरअसल डिजिटल डिटॉक्स में आप फोन से कुछ दिनों या हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं, जिससे आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है।



यह आपकी ऑनलाइन आदतों को कम करता है और आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके नए कौशल सीखने और कुछ रचनात्मक कार्यों को करने के लिए समय निकाल पाते हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाने या उसे छोड़ने के लिए कुछ कारगर तरकीबें हैं।

Trending Videos
Tips: If you are not controlled by social media, then follow these tips; you will be able to use time properly
Social Media - फोटो : freepik

सोशल मीडिया की सीमाएं तय करें

अगर अनचाहे नोटिफिकेशन आपके ध्यान में खलल पैदा कर रहे हैं, तो नोटिफिकेशन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। उन एप के नोटिफिकेशन को बंद कर दें, जो बार-बार आपका ध्यान भटकाते हैं। इसके अलावा, विशिष्ट अवधि के लिए नोटिफिकेशन को म्यूट (आवाज बंद करना) करने के लिए फोन के फोकस मोड सेटिंग या डू नॉट डिस्टर्ब फीचर का उपयोग करें।

Tips: If you are not controlled by social media, then follow these tips; you will be able to use time properly
Social Media - फोटो : freepik

लालच में न फंसे

यदि नोटिफिकेशन म्यूट करने के बावजूद भी फोन के लालच से नहीं निकल पा रहे हैं, तो अपने फोन से एप को हटाएं। इससे आपका सोशल मीडिया अकांउट बंद नहीं होगा। यह महज आपको लैपटॉप या टैबलेट जैसे किसी दूसरे डिवाइस पर अपनी फीड को जांच करने से रोक सकता है, क्योंकि अन्य डिवाइस में अकाउंट को लॉगिन करने में समय लगता है। ऐसे में, आप अन्य लोगों की पोस्ट को देखकर समय बर्बाद करने से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips: If you are not controlled by social media, then follow these tips; you will be able to use time properly
Social Media - फोटो : freepik

कुछ समय के लिए ब्रेक लें

फोन में अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट को बंद करके आप कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। अकाउंट बंद करके आपको अपनी प्रोफाइल तब तक नहीं दिखती है, जब तक आप उसे दोबारा शुरू करने के लिए लॉगिन नहीं करते हैं। अकाउंट को बंद करके आप न केवल खुद के लिए समय निकाल पाएंगे, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के लिए नए कौशल सीख पाएंगे और अपनों के लिए समय भी निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
Tips: If you are not controlled by social media, then follow these tips; you will be able to use time properly
Social Media - फोटो : FREEPIK

जरूरत पड़ने पर एप डिलीट करें

यदि लक्ष्य को पूरा करने में फोन आपका ध्यान बार-बार भटका रहा है, तो कुछ एप को डिलीट करने में देरी न करें। प्लेटफॉर्म को डिलीट करने से पहले अपने डाटा को सहेज कर रख लें। अंत में प्लेटफॉर्म से जाने से पहले छोड़ने की जानकारी को पोस्ट करें, ताकि जो लोग आप से प्लेटफॉर्म के जरिये जुड़े हुए थे, वे भविष्य में आपसे संपर्क कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed