फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप मिलते ही अब IAS नहीं, इस फील्ड में करियर बनाएगी चाय वाले की बेटी

Thu, 21 Jun 2018 08:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
Sudeeksha bhati Get 3.8 Crore Scholarship, journey From Bulandshahr To Babson College Massachusetts
Sudeeksha Bhati

अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से 3.80 करोड़ की स्कॉलरशिप मिलने के बाद सुदीक्षा भाटी ने आईएएस बनने का सपना छोड़ दिया है। अब वह बिजनेस में भविष्य बनाना चाहती हैं। सुदीक्षा का कहना है कि आईएएस बनने के बाद काफी बंदिशें रहेंगी।

Sudeeksha bhati Get 3.8 Crore Scholarship, journey From Bulandshahr To Babson College Massachusetts
सुदीक्षा भाटी

सुदीक्षा दादरी के डेरी स्कनर गांव की रहने वाली हैं। इस समय उसका परिवार धूम-मानिकपुर में रहता है। सुदीक्षा बुलंदशहर के विद्या ज्ञान लीडरशिप अकादमी में पढ़ती थी। 2011 में स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास कर कक्षा छह में दाखिला लिया था। उसके बाद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। 

Sudeeksha bhati Get 3.8 Crore Scholarship, journey From Bulandshahr To Babson College Massachusetts
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला

कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक लाकर सुदीक्षा ने बुलंदशहर में पहला स्थान हासिल किया था। सुदीक्षा ने बताया कि स्कूल की तरफ से बॉबसन कॉलेज में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया गया था। 13 जून को कॉलेज से 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिलने की जानकारी मिली थी। 17 अगस्त को चार साल के लिए अमेरिका रवाना हो जाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudeeksha bhati Get 3.8 Crore Scholarship, journey From Bulandshahr To Babson College Massachusetts
सुदीक्षा भाटी - फोटो : अमर उजाला

बेटा और बेटी में नहीं किया अंतर
सुदीक्षा के पिता जितेन्द्र भाटी ढाबा संचालक हैं। उन्होंने बताया कि सुदीक्षा की तीन बहनें और दो भाई हैं। सबसे बड़ी सुदीक्षा है। उसने कभी भी बेटा-बेटी में अंतर नहीं किया।  

विज्ञापन
Sudeeksha bhati Get 3.8 Crore Scholarship, journey From Bulandshahr To Babson College Massachusetts
सुदीक्षा भाटी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

लड़कियों को पढ़ने के लिए करती हैं प्रेरित
सुदीक्षा पढ़ने में तेज है। पढ़ाई के अलावा लिखने और पढ़ने का शौक है। खाली समय में बच्चों को पढ़ाती है। पढ़ाई को कभी भी बोझ नहीं माना। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखती है। स्कूल की छुट्टियों में आसपास की लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed