फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एक छोटे शहर की लड़की जो बनना चाहती थी एथलीट और बन गईं मिस इंडिया, सोच को सलाम

Thu, 21 Jun 2018 08:03 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu 19 year old Girl Anukreethy Vas Crowned Femina Miss India 2018
anukreethy

फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब जीतने वालीं चेन्नई के लोयोला कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की अनुकृति वास खुद को एक सामान्य लड़की बताती हैं जिसे घूमना और डांस करना पसंद है। अनुकृति अपने एक वीडियो में कहती हैं, 'मैं तमिलनाडु के शहर त्रिची में पली-बढ़ी हूं जहां पर लड़कियों की जिंदगी बंधी हुई होती है। आप छह बजे के बाद घर से बाहर नहीं जा सकते। मैं इस माहौल के पूरी तरह खिलाफ हूं। मैं ये स्टीरियोटाइप तोड़ना चाहती थी, इसीलिए, मैंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया। अब मैं जब यहां पहुंच चुकी हूं तो मैं कहना चाहती हूं कि आप लोग भी उस क़ैद को तोड़कर बाहर निकल आएं और वहां पहुंचें जहां पर आप पहुंचना चाहते हैं।'



 

Tamil Nadu 19 year old Girl Anukreethy Vas Crowned Femina Miss India 2018
anukreethy vas

हिमाचल प्रदेश घूमने का सपना
अनुकृति इस समय लोयोला कॉलेज से बीए सेकेंड ईयर में हैं और फ्रेंच साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं। खुद को एथलीट बताते हुए अनुकृति कहती हैं, 'मुझे कभी भी दुनिया घूमने और उसे देखने का मौका नहीं मिला। लेकिन अगर मुझे ऐसा मौका मिला तो आप निश्चित रूप से मुझे घर में नहीं देखेंगे क्योंकि मैं एडवेंचर और घूमना इतना पसंद करती हूं।'

'मैं एक एथलीट हूं और मेरे दोस्तों ने मुझे बताया है कि पैरा ग्लाइडिंग बहुत अच्छा अनुभव रहेगा। अगर मुझे मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश जाना चाहूंगी क्योंकि मैंने सुना है कि वहां पर दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी पैराग्लाइडिंग लोकेशन है। इसलिए मैं वहां जरूर जाना चाहूंगी।'

Tamil Nadu 19 year old Girl Anukreethy Vas Crowned Femina Miss India 2018
anukreethy

बाइकें, सोनम कपूर और कायली कर्दाशियां बेहद पसंद
अनुकृति कहती हैं कि वह एक टॉम ब्वॉय की छवि वाली लड़की रही हैं जिसे बाइकें चलाने का क्रेज है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पॉप डायरीज को दिए इंटरव्यू में अनुकृति ने उन चीजों का जिक्र किया है जो उनके लिए खास हैं। वह बताती हैं कि उन्हें सोनम कपूर, कायली कर्दाशियां और रणवीर सिंह बेहद पसंद हैं। इसके साथ ही वह चाहती हैं कि अगर पिछले जमाने की कोई फैशन वापस आ सके तो 70 के दशक वाले बड़े फ्रेम के चश्मों का ट्रेंड वापस आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu 19 year old Girl Anukreethy Vas Crowned Femina Miss India 2018
anukreethy vyas miss india 2018

मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज
फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अनुकृति वास ने अपनी सूझबूझ के बल पर साल 2018 का ख़िताब जीत लिया है। पिछले साल की विनर मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से तमिलनाडु से आने वाली अनुकृति के सर पर ताज पहनाया। इस साल फर्स्ट रनर अप हरियाणा की रहने वाली मीनाक्षी चौधरी बनीं। वहीं, तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश से आने वाली श्रेया राव रहीं। इस प्रतियोगिता में जज की कुर्सी पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और बॉबी देओल जैसे सितारे मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed