फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानिए, 14 बच्चों की मां ने कैसे अकेले के दम पर खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस

Sat, 25 Nov 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sat, 25 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Success story of millionaire tammie umbel is a homeschooling mom of 14
तम्मी उम्बेल - फोटो : tammie umbel

क्या आप सोच सकते हैं कि एक महिला जिसके 14 बच्चे हैं, 17 साल के मेहनत के बाद अकेले दम पर करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर देती है। जी हां, हम आपको ऐसी ही एक महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं।

Success story of millionaire tammie umbel is a homeschooling mom of 14
तम्मी उम्बेल - फोटो : tammie umbel

अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली तम्मी उम्बेल एक करोड़पति महिला हैं। बिना किसी बैंक लोन और निवेशक के उन्होंने नेचुरल कॉस्मेटिक का करीब 17 लाख डॉलर का बिजनेस खड़ा कर दिया। उम्बेल के पति एक पाकिस्तानी डॉक्टर हैं और उनके 14 बच्चे हैं लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि करोड़पति होने के बावजूद उम्बेल ने अपने किसी बच्चे को स्कूल नहीं भेजा। 

पढ़ें: खुद नहीं बन पाए एथलीट तो तैयार कर दिए कई नेशनल चैंपियन

Success story of millionaire tammie umbel is a homeschooling mom of 14
तम्मी उम्बेल - फोटो : tammie umbel

दरअसल उम्बेल अपने बिजनेस के साथ बच्चों को पढ़ाने का काम भी करती हैं इसलिए बच्चों को स्कूल भेजने की बजाय उन्हें घर पर ही बढ़ाया। उनके 4 बच्चे जो बड़े हो चुके हैं वो घर में स्कूली पढ़ाई के बाद अब कॉलेज में मेडिकल, इंजीनियरिंग और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बाकि बच्चों की पढ़ाई घर पर ही चल रही हैं। अपने काम के सिलसिले में उम्बेल को कई देशों की यात्रा करनी पड़ती है इस दौरान वो अपने बच्चों को भी साथ ले जाती हैं। उम्बेल का मानना है कि यात्रा करना बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा है। अलग-अलग देशों से वो बहुत कुछ सीखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of millionaire tammie umbel is a homeschooling mom of 14
तम्मी उम्बेल - फोटो : tammie umbel

कम समय में उम्बेल ने जो बिजनेस खड़ा किया है उसकी एक विशेषता ये भी है कि उन्होंने पुराने तरीके से बिजनेस किया, उन्होंने पहले पैसे कमाओ फिर दोबारा निवेश करो की नीति अपनाई। उम्बेल ने बिजनेस के लिए ना तो कभी बैंकों से लोन लिया ना ही कभी किसी से उधार मांगा, हालांकि ऐसा नहीं है कि उनका बिजनेस रातों रात खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Success story of millionaire tammie umbel is a homeschooling mom of 14
तम्मी उम्बेल - फोटो : tammie umbel

शुरुआती दिनों में उन्हें निराशा भी हाथ लगी। फिर उन्होंने बिजनेस को नए सिरे से खड़ा करते हुए नई कंपनी 'शिआ टेरा ऑर्गेनिक' की शुरुआत की। जो कि नेचुरल बॉडी प्रोडक्ट बनाने के लिए आदिवासी समूहों और मिस्र, मोरक्को, नामिबिया और तंजानिया जैसे देशों से कच्चा माल मंगवाती हैं। उम्बेल का बिजनेस कितना बड़ा हो चुका है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज पूरे अमेरिका में उनकी कंपनी के 700 स्टोर हैं, साथ ही दुनिया के कई देशों में उनके प्रोडक्ट ऑनलाइन मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed