{"_id":"5a016dc34f1c1bc1678b9bf4","slug":"success-story-of-diamond-businessman-savjibhai-dholakia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज 12 रुपये से खड़ा किया 6 हजार करोड़ का साम्राज्य, 5वीं फेल हैं ये बिजनेसमैन","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
महज 12 रुपये से खड़ा किया 6 हजार करोड़ का साम्राज्य, 5वीं फेल हैं ये बिजनेसमैन
Wed, 08 Nov 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Written by : अपूर्वा राय
amarujala.com- Written by : अपूर्वा राय
Updated Wed, 08 Nov 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आपने कई बड़ें अरबपतियों की सफलता की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनकी गिनती सूरत के बड़े कारोबारियों में होती है। ये शख्स हैं सावजीभाई ढोलकिया। इनकी कहानी इतनी अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है कि आप भी जानकार हैरान रह जाएंगे।
सावजीभाई शून्य से शिखर पर पहुंचने वाले व्यक्ति का एक जीवंत उदाहरण हैं। वह अमरेली जिले के डुढाला गांव के रहने वाले हैं। कक्षा 4 तक पढ़ें सावजीभाई 1977 में अपने गांव से सिर्फ 12.5 रुपए लेकर सूरत के लिए निकले थे। यह रुपए भी बस का किराया चुकाने में खत्म हो गए थे।
घर से भागकर उन्होंने सूरत की एक फैक्ट्री में महज 179 रुपये प्रति माह पर नौकरी पर काम किया। उस समय उनके पास खाने-पीने में 140 रुपए खर्च करने के बाद 39 रुपये बचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
savjibhai dholakia
अपने एक दोस्त से हीरा घिसने का काम सीखा करीब 10 साल तक हीरा घिसने का काम किया और धीरे-धीरे कारोबार आगे बढ़ने लगा। ढोलकिया की हरि कृष्ण डायमंड नाम की कंपनी का कारोबार 1991 में मात्र एक करोड़ का था जो आज बढ़कर 6000 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
savjibhai dholakia
जिस कंपनी में वो काम करते थे आज वो उसी कंपनी के मालिक बन गए हैं। उनकी हीरा और टेक्सटाईल की इंडसट्रीज हैं और तकरीबन 5500 से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X