{"_id":"5880a5644f1c1b701befdf2c","slug":"success-story-of-chintakindi-mallesham-of-laxmi-asu-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की असहनीय तकलीफ से मिली प्रेरणा, बनाया कुछ ऐसा, लाखों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
मां की असहनीय तकलीफ से मिली प्रेरणा, बनाया कुछ ऐसा, लाखों को मिलेगा फायदा
Fri, 20 Jan 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : YourStory
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैंडलूम साड़ियों की भारत में काफी डिमांड रहती है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि इसे बनाने के पीछे कारीगरों की कड़ी मेहनत होती है। इन साड़ियों को कारीगर हाथ से बनाते हैं। इसी तकलीफ को कम करने के लिए Chintakindi Mallesham ने ऐसी मशीन का निर्माण किया है जिससे साड़ियों को हाथ की बजाय मशीन से बनाया जा सके।
2 of 5
तेलंगाना में जन्में Mallesham ने छठी क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया था। वह साड़ी बनाने वालों के घर में पैदा हुए थे। वह यह मान बैठे थे कि उनकी जिंदगी में भी साड़ी बनाना ही लिखा था। लेकिन साड़ी बनाते वक्त कारीगर जिस तकलीफ से गुजरते थे, वह देख के उन्हें काफी दुख होता था। एक दिन जब उनकी मां ने कहा कंधे में दर्द के चलते वह और काम नहीं कर पाएंगी, उस दिन Mallesham ने तय किया कि वह इस दर्द को कम करने के लिए कुछ करेंगे।
3 of 5
मशीनों के बारे में जानने के लिए वह हैदराबाद चले गए जहां वह दिन में काम करते थे और फिर मशीनों चलाना सीखते थे। कई सालों की मेहनत के बाद वह आखिरकार सफल हुए। इस मशीन का नाम उन्होंने अपनी मां के नाम पर रखा- लक्ष्मी असु मशीन। इन मशीनों ने हैंडलूम कारीगरों की जिंदगी ही बदल दी। जिस एक साड़ी को बनाने में 5-6 घंटे लग जाते थे वहीं अब मशीन से साड़ी सिर्फ 1-2 घंटे में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mallesham के द्वारा तैयार की गई मशीन की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीफ कर चुके हैं। 2016 में उन्हें को प्रधानमंत्री ने 'अमेजिंग इंडियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। फोर्ब्स ने भी अपनी '7 सबसे शक्तिशाली ग्रामीण भारतीय उद्यमियों' की सूची में शामिल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Mallesham अब इस मशीन की फैक्टरी चलाते हैं। वह अब तक 800 मशीनें कारीगरों तक पहुंचा चुके हैं। वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही मशीने सभी कारीगरों के पास पहुंच जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X