फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रूस के राष्ट्रपति की पार्टी से विधायक बना बिहार का ये शख्स, खुद ही सुनाई सफलता की कहानी

Thu, 14 Jun 2018 01:07 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 14 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
doctor abhay belongs to bihar became legislator of Vladimir Putin party United Russia
ABHAY SINGH - फोटो : FACEBOOK/ABHAY SINGH/BBC

क्या आप जानते हैं कि भारतीय मूल के एक शख्स ने पिछले रूसी चुनावों के दौरान जीत हासिल की है? मिलिए अभय कुमार सिंह से जो पटना, बिहार के रहने वाले हैं और कुर्स्क नाम के रूसी प्रांत की सरकार में डेप्यूतात हैं। रूस में डेप्यूतात का वही मतलब है जो किसी भारतीय राज्य में विधायक या एमएलए का है।

doctor abhay belongs to bihar became legislator of Vladimir Putin party United Russia
ABHAY SINGH - फोटो : FACEBOOK/ABHAY SINGH/BBC

भारतीय मीडिया में पहली बार
खास बात ये भी है कि अभय कुमार सिंह ने व्लादीमिर पुतिन की 'यूनाइटेड रशा' पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है। पटना में जन्मे अभय सिंह के मुताबिक, 'मैं राष्ट्रपति पुतिन से बहुत प्रभावित रहा और राजनीति में प्रवेश करने का फैसला लिया।' मॉस्को के महंगे होटल में चाय पीते हुए उन्होंने कहा, 'भारतीय या अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ ये मेरा पहला इंटरव्यू है और खुशी है कि बातचीत बीबीसी हिन्दी से हुई।' दरअसल, 'यूनाइटेड रशा' रूस की सत्ताधारी पार्टी है जिसने हाल के आम चुनावों में देश की संसद (दूमा) में 75 फीसदी सांसद भेजे हैं, पिछले 18 वर्षों से पुतिन सत्ता में हैं।

doctor abhay belongs to bihar became legislator of Vladimir Putin party United Russia
ABHAY SINGH - फोटो : FACEBOOK/ABHAY SINGH/BBC

हालांकि पुतिन ने 2018 का चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ कर जीता लेकिन पार्टी का पूरा समर्थन उनके पीछे रहा है। अभय ने इस चुनाव के कुछ महीने पहले अक्तूबर, 2017 में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कुर्स्क विधानसभा का चुनाव जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
doctor abhay belongs to bihar became legislator of Vladimir Putin party United Russia
ABHAY SINGH - फोटो : FACEBOOK/ABHAY SINGH/BBC

बिहार से रिश्ता बरकरार
उन्होंने बताया, 'मेरा जन्म पटना में हुआ और मैंने लोयोला स्कूल से पढ़ाई की। 1991 में मैं कुछ दोस्तों के साथ मेडिकल की पढ़ाई करने रूस आया था।' अभय के अनुसार 'काफी मेहनत से पढ़ाई पूरी कर मैं पटना वापस लौटा और प्रैक्टिस करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा लिया, लेकिन लगता है कि ऊपर वाले ने मेरा करियर रूस में ही लिखा था। मैं भारत से वापस रूस आ गया कुछ लोगों के साथ मिल कर दवा का बिजनेस शुरू किया।' वे अपने निजी या पारिवारिक जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहते बस इतना ही कहते हैं कि बिहार से उनका रिश्ता बना हुआ है।

विज्ञापन
doctor abhay belongs to bihar became legislator of Vladimir Putin party United Russia
ABHAY SINGH - फोटो : FACEBOOK/ABHAY SINGH/BBC

रूस में कैसे की शुरुआत?
उन्हें याद है कि 'शुरुआत में बिजनेस करने में खासी मुश्किल होती थी क्योंकि मैं गोरा भी नहीं था, लेकिन हमने भी तय कर रखा था और कड़ी मेहनत के साथ अड़े रहेंगे।' जैसे-जैसे अभय के पैर रूस में जमते गए व्यापार में भी बढ़ोत्तरी हुई। फार्मा के बाद अभय ने रियल एस्टेट में हाथ आजमाया और उनके मुताबिक 'आज हमारे पास कुछ शॉपिंग मॉल भी हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed