फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'हीरो आफ एन्वायरन्मेंट': इस शख्स ने अकेले कर दिखाया ऐसा काम, मिला पद्मश्री

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, World Environment Day‬, hero of environment sant balbir singh seechewal
पद्मश्री संत सींचेवाल
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम बता रहे हैं, 'हीरो आफ एन्वायरन्मेंट' की कहानी, जिसने अकेले ऐसा काम कर दिखाया कि पद्मश्री अवार्ड मिला। हम बात कर रहे हैं, पर्यावरण कार्यकर्ता और सिख धर्मगुरु संत बलबीर सिंह सीचेवाल की। साल 2017 में इन्हें इनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से नवाजा। इस शख्स ने अकेले प्रदूषित नदी की सफाई करके मिसाल पेश की।
chandigarh, World Environment Day‬, hero of environment sant balbir singh seechewal
संत सीचेवाल
पंजाब के होशियारपुर में बनी काली बेई नदी एक समय में बहुत प्रदूषित थी। उसमें नहाना तो छोड़, लोग उसके पास से निकल भी नहीं पाते थे। धीरे धीरे नदी के आसपास बसे 40 गांवों के लोग उसमें कचरा डालने लगे थे, लेकिन संत ने अकेले उसकी सफाई कर दी। सन् 2000 में पर्यावरण कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का काम शुरू किया था।
chandigarh, World Environment Day‬, hero of environment sant balbir singh seechewal
संत बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : amarujala
संत ने अपने समर्थक और सहयोगी सेवकों के साथ मिलकर सबसे पहले इसके किनारों का निर्माण किया और नदी के किनारे पर सड़कें बनवाई। लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कचरा कहीं और डालने को कहा गया। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया और नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, World Environment Day‬, hero of environment sant balbir singh seechewal
संत बलबीर सिंह सीचेवाल
नतीजा, जिस नदी के किनारे खड़े होने पर लोगों को नाक पर रुमाल रखना पड़ता था, आज उसी नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं। काली बेई नदी होशियारपुर जिले में 160 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है। यह वही काली बेई नदी है, जिसके किनारे 500 साल पहले गुरु नानक देव को अंतर्ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां से अंतर्ज्ञान प्राप्त होने बाद से ही नानक से गुरु नानक के रूप में पहचाने जाने लगे थे।
विज्ञापन
chandigarh, World Environment Day‬, hero of environment sant balbir singh seechewal
बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : अमर उजाला
बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब के धर्मगुरु और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। सीचेवाला के फॉलोअर दुनियाभर में मौजूद हैं। वे अक्सर पर्यावरण को लेकर अभियान चलाते हैं। टाइम मैग्जीन सीचेवाल को दुनिया भर से चुने गए 30 हीरोज आफ एन्वायरन्मेंट में शामिल कर चुकी हैं। सीचेवाल को 2017 में सफाईगिरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अरुण पुरी ने प्रदान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed