फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

छोटे से शहर में जन्मी इस बेटी ने छोटी उम्र में रचा इतिहास, दंग कर देगा इनका जज्बा

Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 20 May 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Shivangi Pathak becomes the youngest climber of Mount Everest
शिवांगी पाठक
गजब का हौंसला रखने वाली छोटे से शहर में जन्मी इस होनहार बेटी से मिलिए। आसमान छूने का ऐसा जुनून कि रच दिया अनूठा इतिहास।
chandigarh, Shivangi Pathak becomes the youngest climber of Mount Everest
शिवांगी पाठक
हम बात कर रहे हैं हरियाणा के हिसार की रहने वाली 16 साल की लड़की शिवांगी पाठक की, जिन्होंने अपने नाम एक अनूठी उपलब्धी जोड़ ली। वीरवार को शिवांगी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करके इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली वह सबसे कम उम्र की महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गईं।
chandigarh, Shivangi Pathak becomes the youngest climber of Mount Everest
शिवांगी पाठक
शिवांगी ने यह कारनामा 'सेवन समिट ट्रेक' में हिस्सा लेने के दौरान किया। वह एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना चाहती थीं कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को पा सकने में सक्षम हैं। शिवांगी ने दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा बताया। अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली दिव्यांग पर्वतारोही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, Shivangi Pathak becomes the youngest climber of Mount Everest
शिवांगी पाठक
एवरेस्ट (29,000 फुट) पर सफल चढ़ाई से शिवांगी काफी खुश हैं, उन्होंने दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा बताया। बता दें कि अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली दिव्यांग पर्वतारोही हैं। शिवांगी हमेशा से माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई का सपना देखा करती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस सुंदर ग्रह के हर पर्वत पर चढ़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
chandigarh, Shivangi Pathak becomes the youngest climber of Mount Everest
माउंट एवरेस्ट
शिवांगी से पहले अरुणाचल प्रदेश की मुरी लिंग्गी ने एवरेस्ट को फतह किया। 40 साल की लिंग्गी चार बेटियों की मां हैं। उन्होंने 14 मई को सुबह 8 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया। वह तिन मेना और अंशु जामसेनपा के बाद एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणाचल प्रदेश की तीसरी महिला हैं। लिंग्गी ने 2013 में पश्चिम कमेंग जिले में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबंधित खेल संस्थान से पर्वतारोहण का कोर्स किया था। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश की मेंथोसा चोटी और 2017 में अरुणाचल की गोरीचेन चोटी फतह कर चुकी हैं। उनकी प्रेरणा तिन मेना अरूणाचल प्रदेश की वह पहली महिला थी जिन्होंने 2011 में माउंट एवरेस्ट फतह की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed