फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

माधवन गुप्ता ने यूं ही क्रैक नहीं किया NEET, इनके पढ़ने के तरीके ने सबको हैरान कर दिया

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
chandigarh neet result, neet topper madhvan gupta success story
माधवन गुप्ता
नीट 2018 के ऑल इंडिया टॉपर ने खुद अपनी सफलता का राज खोला और बताया कि उसने एग्जाम कैसे क्रैक किया। ऑल इंडिया नीट एग्जाम के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इसमें पंजाब के बठिंडा जिले के माधवन गुप्ता ने नौवां रैंक हासिल कर पंजाब एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
chandigarh neet result, neet topper madhvan gupta success story
माधवन गुप्ता
जैसे ही नतीजे के बारे में माधवन के परिजनों को पता चला तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई और सभी रिश्तेदारों के फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। नतीजे के बाद माधवन फूले नहीं समा रहे। आस पड़ोस वालों का बधाई देने के लिए तांता लग गया।

 
chandigarh neet result, neet topper madhvan gupta success story
neet
माधवन गुप्ता ने बताया कि जब वह दूसरे छात्रों के बारे में नीट एग्जाम पास करने संबंधी पढ़ता या सुनता था तो ठान लिया था कि वह भी नीट का एग्जाम देगा। जैसे ही फॉर्म निकले, भर दिए और तैयारी में जुट गया। पूरे दिन में पंद्रह घंटे तक पढ़ाई करता था। कोचिंग भी ली और माता पिता का बहुत सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh neet result, neet topper madhvan gupta success story
neet
माधवन ने बताया कि एग्जाम की तैयारी के लिए उसने कई शौक छोड़ दिए। जैसे टीवी नहीं देखा, मोबाइल यूज नहीं किया। व्हाट्सऐप यूज किया, वो भी प्रोफेसर्स और दोस्तों से नोट्स लेने के लिए। खुद को फ्रेश रखने के लिए पसंदीदा गेम खेल लेता था।
विज्ञापन
chandigarh neet result, neet topper madhvan gupta success story
neet
माधवन ने बताया कि परिवार वालों ने कभी भी उसका हौसला टूटने नहीं दिया। वे लगातार उसे पढ़ाई के लिए उत्साहित करते रहे। उसने बताया कि उसने कभी फेसबुक अकाउंट तक नहीं बनाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed