यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े काम के टिप्स, आईएएस बनना है तो ये 5 नंबरी फार्मूला अपनाएं, टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं।
यूपीएससी 2017 क्लीयर करके आईएएस बनने वाली सेकेंड टॉपर अनु कुमारी सोमवार को अपने पैतृक गांव दीवाना पहुंची। यहां उनका जोर शोर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अनु ने कहा कि बेटा हो या बेटी, बच्चों को अवश्य पढ़ाएं, शिक्षा के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं है। वहीं अनु कुमारी ने आईएएस बनने के लिए कुछ तरीके से बताए हैं, आप भी जानिए।
अनु कुमारी कहती हैं कि यूपीएससी क्लीयर करना आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। मन में कुछ करने का जज्बा होता है तो उसे मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। मैंने कोई कोचिंग नहीं ली और खुद से पढ़ाई करके ही यह मुकाम हासिल किया। बस कभी अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ा और सफलता हाथ लगी। काफी हद तक सेल्फ स्टडी की। स्पेशल टॉपिक बनाकर अभ्यास किया, ऑनलाइन स्टडी भी की।
अनु बताती हैं कि हर किसी का जीवन में एक लक्ष्य जरूर होना चाहिए, कुछ ऐसा कि जिससे खुद के साथ अपने समाज के लिए भी कुछ कर सकें। कोई भी लक्ष्य तब तक मुश्किल है जब तक उसे ईमानदारी से हासिल करने की कोशिश नहीं हो। लक्ष्य को लेकर कोशिश निरंतर करो, असफलता को भी सफलता पाने का एक स्टेप समझो। खुद पर भरोसा हमेशा रखना चाहिए।
सफलता तभी कदम चूमती है, जब आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। दिल में धैर्य हो और फितरत मेहनती। सफल होने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता। ऐसा भी समय आता है जब प्रयास सफल न होने पर उम्मीद टूटने लगती है, मन मायूस हो जाता है, लेकिन तमाम हालातों से लड़ने वाला ही विजेता बनता है। यह संदेश उन युवाओं के लिए था, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और विफलता मिलने पर हार मानकर बैठ जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X