CBSE Results 2022 Toppers Success Stories: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा है। दोनों के कक्षाओं के रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। हालांकि, सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है।
लेकिन स्कूलों की और अपने ऊन छात्रों के बारे में जानकारी साझा की गई है जिन्होंने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए टॉपर्स ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सफलता प्राप्त करना था। इसके लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल एक अवसर के तौर पर किया।
2 of 8
बुलंदशहर की तान्या सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की तान्या को 100 फीसदी
सीबीएसई के परिणाम में बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की तान्या सिंह ने परचम फहराया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है। ओवरऑल 92.71 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
3 of 8
सीबीएसई टॉपर अंजलि फूलमालाओं के साथ्
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले गांव सिलारपुर की की बेटी अंजलि ने भी दसवीं कक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर देशभर में प्रथम स्थान पर जगह बनाई है। अंजलि ने भी कोरोना काल के दौरान घर पर रहकर जमकर पढ़ाई की थी।
4 of 8
Khushi Kukreja CBSE Topper 2022 Chhindwara
- फोटो : Self
छिंदवाडा की खुशी ने भी किया टॉप
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बिना कोचिंग के 99 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए छिंदवाड़ा की है। आसाराम गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुकरेजा ने कक्षा 12वीं में कॉमर्स की छात्रा थी। जिसने हाल ही में संपन्न हुई परीक्षा में 99% अंक हासिल कर टॉपर्स में जगह बनाई है।खुशी ने बारहवीं कॉमर्स विषय में 500 में से 495 अंक पाए हैं। खुशी के पिता विजय कुकरेजा ने बताया कि बेटी ने छिंदवाड़ा का नाम पूरे देश में रोशन किया है यह उसकी सच्ची लगन का नतीजा है वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी।
5 of 8
दीया नामदेव
- फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दीया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। दीया ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12वीं में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा तायल व बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल ने सयुंक्त रूप से 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्राओं ने जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
कमेंट
कमेंट X