फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSC Success Story: 10वीं में थर्ड डिवीजन पास हुए थे ये चर्चित आईएएस अधिकारी, मार्कशीट दिखा कर रहे मोटिवेट

Thu, 07 Jul 2022 05:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 05:58 PM IST
सार

IAS Awanish Sharan Got 3rd Division in 10th Class, Shared his Marksheet Read UPSC Success Story of Bihar Born CG Cader IAS officer

विज्ञापन
IAS Awanish Sharan Got 3rd Division in 10th Class, Shared his Marksheet Read UPSC Success Story of Bihar Born CG Cader IAS officer
Awanish Sharan IAS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPSC Success Story IAS Awanish Sharanकहते हैं कि सफलता कभी अंकों की मोहताज नहीं होती है। अगर आप में काबिलियत और जज्बा है तो सफलता खुद-ब-खुद आपके पास आएगी। यह पंक्तियां चरितार्थ हो रही हैं छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अधिकारी पर। बिहार मूल का औसत से भी कमजोर छात्र एक दिन देश का चर्चित आईएएस अफसर बनेगा, यह खुद उसने भी नहीं सोचा होगा। 


हम बात कर रहे हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण की। अवनीश शरण बेहद गरीब परिवार से थे। बचपन लालटेन की रोशनी में पढ़कर बिताया करते थे। 10वीं और 12वीं कक्षा तक भी एक औसत छात्र रहे। जिसका उन्हें कोई अफसोस भी नहीं है। लेकिन आज वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनके ट़्विटर हैंडल पर चार लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  

IAS Awanish Sharan Got 3rd Division in 10th Class, Shared his Marksheet Read UPSC Success Story of Bihar Born CG Cader IAS officer
Awanish Sharan IAS Officer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

10वीं में 314 अंकों के साथ हुए थे पास

अवनीश शरण ने सोशल मीडिया पर अपनी 10वीं कक्षा की मार्कशीट शेयर की है। मार्कशीट में देखा जा सकता है कि अवनीश 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में थर्ड डिवीजन यानी तृतीय श्रेणी से पास हुए थे। उन्हें 700 में से सिर्फ 314 अंक मिले हैं।  मार्कशीट के अनुसार, हिंदी में 100 में से 54 अंक, संस्कृत में 100 में से 30 अंक, गणित में 100 में से 31 अंक, फिजिक्स में 50 में से 21 अंक, केमिस्ट्री में 50 में से 18 अंक, बायोलॉजी में 50 में से 26 अंक मिले हैं। इसके बावजूद वे आईएएस अधिकारी बने हैं। 

IAS Awanish Sharan Got 3rd Division in 10th Class, Shared his Marksheet Read UPSC Success Story of Bihar Born CG Cader IAS officer
UPSC - फोटो : social media

क्यों शेयर की मार्कशीट?

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपनी मार्कशीट शेयर कर संदेश दिया है कि किसी कक्षा में मेरिट पाने या बेहतर पर्सेंटेज स्कोर करने मात्र से जिंदगी में सफलता नहीं मिलती है। सफलता का अंकों या मार्कशीट से लेना-देना नहीं होता। हाल ही कई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए हैं। कई माता-पिता बच्चों के कम नंबर आने पर डांट लगाते हैं जोकि अनुचित है। अगर, उन बच्चों को सकारात्मकता के साथ मार्ग दिखाया जाए तो वे भी परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। 


यह भी पढ़ें : UPSC Success Story: 10वीं में 35-36 नंबर पाकर पास हुए थे तुषार, लेकिन टैलेंट ने बना दिया IAS, पढ़ें रोचक कहानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Awanish Sharan Got 3rd Division in 10th Class, Shared his Marksheet Read UPSC Success Story of Bihar Born CG Cader IAS officer
तुषार डी सुमेरा, आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

भरूच के जिला कलेक्टर को तो पासिंग मार्क्स ही मिले थे

इससे पहले अवनीश शरण ने 11 जून को आईएएस अधिकारी तुषार दलपतभाई सुमेरा की मेहनत और सफलता का जिक्र करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर उनकी 10वीं की मार्कशीट साझा की है। उन्होंने न केवल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को क्वालीफाई किया, बल्कि अच्छी रैंक लेकर आईएएस भी बनकर दिखाया। शरण ने बताया था कि वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर तुषार डी सुमेरा ने अपने हाईस्कूल की परीक्षा में महज पासिंग मार्क्स ही हासिल किए थे। आईएएस अधिकारी तुषार डी सुमेरा इन दिनों गुजरात के भरूच में जिला कलेक्टर हैं। 

यह भी पढ़ें : IAS Sreenath K Success Story: मिलिए उस कुली से, जिसे रेलवे स्टेशन के Free WiFi ने बना दिया IAS अधिकारी    

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed