{"_id":"683e81ca5e4b3dc9450e0417","slug":"slow-start-strong-finish-the-power-of-getting-it-right-early-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Long Term Growth: धीमे चलो, दूर तक जाओ; शुरुआत की स्थिरता से बनती है सफलता की रफ्तार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Long Term Growth: धीमे चलो, दूर तक जाओ; शुरुआत की स्थिरता से बनती है सफलता की रफ्तार
फ्रांसिस एक्स. फ्री प्रोफेसर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:22 PM IST
सार
Slow Start Success: किसी भी काम की मजबूत नींव सफलता की दिशा तय करती है। शुरुआत में थोड़ा समय लेकर चीजों को ठीक करना आगे चलकर न सिर्फ गति देता है, बल्कि रास्ता भी आसान बनाता है।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Efficient Progress: व्यवसाय या किसी स्टार्टअप में बिना सोचे-समझे कार्य-संस्कृति या योजना में बड़ी अड़चनें पैदा हो सकती हैं। इसके कई वाजिब कारण भी हैं। अमेरिकी नौसेना के एक विशेष सशस्त्र बल नेवी सील्स की एक कहावत है 'धीमा होना सहज है और सहज होना मतलब तेज'। इसका अर्थ है कि शुरुआत में चीजों को ठीक से करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेना आपको तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। इससे बड़ी चुनौतियों का सामना करने में भी सहूलियत होती है।
काम में तेजी दिखाना समस्या नहीं है, मायने यह रखता है कि आप अपनी गति का उपयोग कैसे करते हैं। ऐसे में, बतौर लीडर या आंत्रप्रेन्योर आपको कार्रवाई में जल्दबाजी करने के बजाय समझदारी से योजना बनाने के लिए थोड़ा रुकना और कुछ सुझावों पर अमल करना चाहिए।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
समस्या की जड़ तक जाएं
अक्सर, लोग किसी समस्या का दीर्घकालिक समाधान इसलिए नहीं खोज पाते, क्योंकि वे उसकी जड़ तक जाने के बजाय उसे सतही तौर पर ही देखते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो चीजों को स्पष्ट रूप से देखना आपके लिए मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, आपको यह नहीं मानना चाहिए कि आपका दृष्टिकोण हमेशा सही ही होगा है। इसके बजाय किसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आपको गहरी सोच, भावनात्मक नियंत्रण और खुद की धारणाओं पर सवाल उठाने की इच्छाशक्ति बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विश्वास हासिल करें
विश्वास तर्क, प्रामाणिकता और सहानुभूति जैसे तीन प्रमुख तत्वों पर निर्भर करता है। यह अवधारणा अरस्तू ने दी थी, जिन्होंने कहा था कि अनुनय के लिए तर्क (लोगो), भावना (पाथोस) और चरित्र (लोकाचार) के संतुलन की जरूरत होती है। दूसरे शब्दों में, विश्वास तब बनता है, जब आप यह साबित करते हैं कि आप अपने कार्यों के जरिये दूसरों की भी भलाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
नए लोगों की भी राय लें
निर्णय में उन लोगों को शामिल करना बेहद जरूरी होता है, जो उससे प्रभावित होते हैं, भले ही आप उन्हें व्यक्तिगत रूप से न जानते हों। उन लोगों पर भरोसा करना आम बात है, जिन्हें आप पहले से जानते हैं और जिनके साथ सहज महसूस करते हैं, लेकिन ऐसे लोग आपको नया दृष्टिकोण नहीं दे सकते। इसलिए स्मार्ट और प्रभावी फैसले लेने के लिए अनजान जानकारों की राय पर भी विचार करें।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
आकर्षक कहानी सुनाएं
बदलाव के समय और सफल होने के लिए एक आकर्षक कहानी बताना बेहद जरूरी है। हालांकि, यह वास्तविक और विश्वसनीय लगनी चाहिए, ताकि लोगों को भरोसा हो कि बदलाव से सुधार होगा। एक मजबूत और स्पष्ट कहानी लोगों को आपके दृष्टिकोण और तौर-तरीकों पर भरोसा करने में मदद करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X