छह साल के भारतीय बच्चे अरहम ओम तल्सानिया ने दुनिया में नाम रोशन किया है। वह विश्व के सबसे छोटे कंप्यूटर प्रोग्रामर बने हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अरहम गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं और दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं।
6 साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर प्रोग्रामर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपने इस टैलेंट की बदौलत देश का नाम रोशन किया है। अरहम ओम तल्सानिया ने पायथन प्रोग्रामिंग भाषा को पास करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे कम उम्र के कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है।
दो साल की उम्र से चला रहे हैं टैबलेट
अरहम ने सिर्फ छह साल में पियर्सन वीयूई परीक्षण केंद्र से माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन परीक्षा पास की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे पिता ने मुझे कोडिंग सिखाई है। जब मैं दो साल का था, तभी से टैबलेट का उपयोग करना शुरू कर दिया था। जब मुझे पायथन से सर्टिफिकेट मिला, तब मैं छोटे गेम बना रहा था।
बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तल्सानिया
तल्सानिया बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनकर लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बिजनेस इंटरप्रेन्योर बनकर सबकी मदद करना चाहता हूं। कोडिंग के लिए ऐप, गेम और सिस्टम बनाना चाहता हूं। उनके पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिता का कहना है कि उनके बेटे को कोडिंग में रुचि थी और उन्होंने उन्हें बैसिक प्रोग्रामिंग सिखाई।
तल्सानिया की बचपन से ही गैजेट्स के उपयोग में रुचि थी। वह पहेलियों को हल करते थे और टैबलेट पर गेम खेलते थे। इस बात की जानकारी उनके पिता ने दी है। उनके पिता का कहना है कि वह मुझे कोडिंग करते हुए देखता था और खुद भी कोडिंग करने की सोचता था। उसकी इस रुचि को देखकर मैंने उसे प्रोग्रामिंग की बैसिक चीजें सिखाईं और उसने अपने छोटे-छोटे गेम बनाने शुरू कर दिए।
कमेंट
कमेंट X