फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

चंद्रयान 2: चांद पर कैसे हो रही है रात, अंधेरे से कितनी दूर है विक्रम लैंडर? देखें तस्वीर

Fri, 20 Sep 2019 12:46 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 20 Sep 2019 12:46 PM IST
सार

  • सामने आई चांद पर होती रात की तस्वीर
  • विक्रम लैंडर की तरफ बढ़ रहा है अंधेरा

विज्ञापन
Night on Moon, See how darkness is reaching Vikram Lander of Chandrayaan 2 ISRO
चंद्रमा की सतह (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

चांद पर अब रात हो चली है। हालांकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) द्वारा भेजा गया चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) अभी अंधेरे में नहीं आया है। लेकिन धीरे-धीरे अंधेरा विक्रम लैंडर की तरफ बढ़ रहा है। ये नजारा कैसा है? चांद पर किस तरह रात हो रही है और विक्रम लैंडर से अंधेरा कितनी दूरी पर है? इसकी खास तस्वीर आप आगे की स्लाइड में देख सकते हैं।



Night on Moon, See how darkness is reaching Vikram Lander of Chandrayaan 2 ISRO
चांद पर होती रात और लाल घेरे में विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट - फोटो : एंड्रयू जोन्स

यह तस्वीर एंड्रयू जोन्स नाम के एक साइंस जर्नलिस्ट ने साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि दो दिनों के अंदर ही अंधेरा उस जगह पहुंच जाएगा जहां चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर पड़ा है। 

आगे पढ़ें, अंधेरे में आते ही क्या होगा विक्रम लैंडर का हाल?

Night on Moon, See how darkness is reaching Vikram Lander of Chandrayaan 2 ISRO
विक्रम लैंडर - फोटो : isro

बस कुछ ही घंटों में हमारा विक्रम लैंडर अंधेरे में चला जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रात के समय तापमान माइनस 180 सेल्सियस तक चला जाता है। क्योंकि हमारा विक्रम लैंडर रेडियोआईसोटोप हीटर यूनिट्स से लैस नहीं है, यह इतने कम तापमान को सहन नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Night on Moon, See how darkness is reaching Vikram Lander of Chandrayaan 2 ISRO
चंद्रयान 2 ऑर्बिटर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चांद पर रात भी धरती के करीब 14 दिनों के बराबर होती है। इतने समय तक गहरे अंधेरे और -180 डिग्री तापमान में रहने के बाद विक्रम लैंडर में लगे उपकरण जीवित नहीं रह पाएंगे। यानी इससे संपर्क की उम्मीदें भी अब लगभग खत्म हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : ये है भारत का अपना GPS, सरकार ने बताया - गूगल मैप्स से भी बेहतर
 

विज्ञापन
Night on Moon, See how darkness is reaching Vikram Lander of Chandrayaan 2 ISRO
चंद्रयान 2 के लिए इसरो का ट्वीट - फोटो : ISRO

गौरलतब है कि 17 सितंबर की रात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) की तरफ से भी एक ट्वीट जारी किया गया था। इसमें इसरो ने साथ खड़े रहने के लिए लोगों का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा है कि हम दुनियाभर में फैले भारतीयों की आशाओं व उम्मीदों के बल पर आगे बढ़ना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: क्यों बिगड़ी 'विक्रम' की लैंडिंग, ISRO वैज्ञानिक ने बताए ये बड़े कारण
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed