{"_id":"610ba2aa65cec4282923df61","slug":"mumbai-university-ug-admissions-2021-online-application-process-begins-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:11 PM IST
सार
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी की जाएगी। छात्र फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई विश्वविद्यालय
- फोटो : Mumbai University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा एचएससी परिणाम यानी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के दो दिन बाद, मुंबई विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर सभी एमयू कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी प्रवेश के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी की जाएगी। छात्र फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mu.ac.in/ पर जा सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि पूर्व-प्रवेश ऑनलाइन नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के लिए लिंक 04 अगस्त, 2021 से mum.digitaluniversity.ac पर उपलब्ध कराया गया है।
सभी ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म और प्रवेश पूर्व नामांकन 05 अगस्त से 14 अगस्त 2021 तक दोपहर 01 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को 06 से 14 अगस्त तक प्रवेश पूर्व नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के साथ प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन जमा करने होंगे।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन-हाउस प्रवेश और अल्पसंख्यक कोटा प्रवेश भी उल्लेखित समयावधि के दौरान पूरा किया जाएगा। डिक्लेरेशन फॉर्म या अंडरटेकिंग के साथ दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और फीस का ऑनलाइन भुगतान 18 अगस्त से शुरू होगा और 25 अगस्त को दोपहर 03 बजे तक जारी रहेगा।
2 of 4
दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ - सांकेतिक
- फोटो : PTI
दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त और तीसरी 30 अगस्त को
वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त, 2021 को शाम 7 बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद 26 अगस्त से 30 अगस्त तक दोपहर 03 बजे तक ऑनलाइन सत्यापन और ऑनलाइन फीस भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आखिरी एवं तीसरी मेरिट सूची 30 अगस्त, 2021 को निकलेगी और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान 01 सितंबर से 04 सितंबर, 2021 तक उपलब्ध रहेगी।
3 of 4
Admission 2021
- फोटो : अमर उजाला
अंडरटेकिंग जमा करना आवश्यक
अधिसूचना में उल्लेखित निर्देशों के अनुसार, छात्रों को प्रवेश की पुष्टि के लिए किसी एक कॉलेज में घोषणा पत्र या अंडरटेकिंग जमा करना आवश्यक है। इसके बाद कॉलेज को इन छात्रों को अंतरिम प्रवेश प्रदान करना होगा और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Admission 2021
- फोटो : अमर उजाला
कुछ जिलों में ऑफलाइन आवेदन की अनुमति
कोविड-19 के कारण कोई ऑफलाइन फॉर्म सबमिशन सिस्टम नहीं होगा और कॉलेजों को फिजिकल इंटरेक्शन से बचने के लिए ऑनलाइन सबमिशन सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जैसे स्थानों में, जहां प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल होना मुश्किल हो सकता है, कॉलेजों को सख्त कोविड प्रोटोकॉल के साथ एक ऑफलाइन प्रवेश प्रणाली की अनुमति दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X