Medical Collage in UP: उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने के ख्वाहिशमंद लाखों छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तलाश में रहते हैं, जहां प्राइवेट संस्थानों की तुलना में फीस कम रहती हो। इन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला प्रतियोगी परीक्षा नीट के जरिए होता है जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को रैंक के आधार पर संबंधित कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।
नीट यूजी की काउंसलिंग सेंट्रल और राज्य कोटे के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है। सेंट्रल कोटा जहां 15 प्रतिशत सीटों का होता है। वहीं, स्टेट कोटा 85 प्रतिशत सीटों का होता है।
2 of 6
Medical Collage in UP
- फोटो : freepik
आइए जानते हैं यूपी के सबसे कम फीस वाले मेडिकल कॉलेजों के बारे में...
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस में एमबीबीएस की फीस 81,000 रुपये सालाना है। यानी कि यहां से 5 साल में 4 लाख रुपये में एमबीबीएस का कोर्स पूरा किया जा सकता है। यहां एमबीबीएस की 200 सीटें हैं।
3 of 6
Medical Collage in UP
- फोटो : freepik
एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur)
एम्स गोरखपुर से भी छात्र एमबीबीएस सहित अन्य कोर्सेज की पढ़ाई कर सकते हैं। एम्स गोरखपुर में यूजी और पीजी दोनों ही कोर्सेज की पढ़ाई होती है। एम्स गोरखपुर के पाठ्यक्रमों में आगे की विशेषज्ञता के साथ एमबीबीएस, बीएससी, एमडी, एमएस और एमएससी डिग्री पाठ्यक्रम शामिल हैं। इस कॉलेज में एमबीबीएस के लिए फीस 6,000 रुपये है। यह केवल कोर्स की ट्यूशन फीस है। इसमें आवेदन, छात्रावास और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। यहां पर 125 सीटे हैं।
4 of 6
Medical Collage in UP
- फोटो : freepik
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इस यूनिवर्सिटी से भी मेडिकल की पढ़ाई काफी सस्ती है। यहां से एसबीबीएस की फीस डेढ़ लाख रुपये तक है। यहां एमबीबीएस की कुल 100 सीटें हैं। बीएचयू में मेडिकल दाखिले के लिए नीट परीक्षा पास करना होता है।
5 of 6
Medical Collage in UP
- फोटो : freepik
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक है। यहां पर भी एमबीबीएस प्रोग्राम की फीस प्राइवेट संस्थानों की तुलना में काफी कम है। यहां एमबीबीएस की फीस 2 लाख 20 हजार रुपये तक है। एएमयू में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं।
कमेंट
कमेंट X