Maharashtra Board Results: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSHSEB) द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं (HSC/SSC) की बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस बार कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra Board Results: जल्द जारी होने वाले हैं महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे
Maharashtra Board Results: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maharashtra Board Results: बीते महीने समाप्त हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च, 2022 से लेकर 18 अप्रैल, 2022 तक चली थी। तो वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2022 से लेकर 7 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया था। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
Maharashtra Board Results: कब तक आ सकते हैं परिणाम?
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को जून महीने में जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के परिणाम 10 जून, 2022 और बारहवीं कक्षा के परिणाम 20 जून, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। खबरों के अनुसार बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन और मॉडरेशन का काम पूरा कर लिया है। अब बार कोड स्कैनिंग का कार्य जारी है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम उपरोक्त तारीख से पहले भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है।
Maharashtra Board Results: इन वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम
- mahahsscboard.in
- msbshse.co.in
- mh-ssc.ac.in
- mahresult.nic.in
Maharashtra Board Results: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X