फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Maharashtra Board Results: जल्द जारी होने वाले हैं महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे चेक कर सकेंगे

Tue, 03 May 2022 03:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 03 May 2022 03:51 PM IST
सार

Maharashtra Board Results: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।

विज्ञापन
Maharashtra Board Results for 10th 12th Class will released soon at mahresult.nic.in know how to check
Maharashtra Board Results - फोटो : Amar Ujala

Maharashtra Board Results: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSHSEB) द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं (HSC/SSC) की बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड की ओर  से परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस बार कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

Maharashtra Board Results for 10th 12th Class will released soon at mahresult.nic.in know how to check
Maharashtra Board Results - फोटो : Amar Ujala

Maharashtra Board Results: बीते महीने समाप्त हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च से अप्रैल, 2022 के बीच किया गया था। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 मार्च, 2022 से लेकर 18 अप्रैल, 2022 तक चली थी। तो वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च, 2022 से लेकर 7 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया था। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 30 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। 

Maharashtra Board Results for 10th 12th Class will released soon at mahresult.nic.in know how to check
Maharashtra Board Results - फोटो : Amar Ujala

Maharashtra Board Results: कब तक आ सकते हैं परिणाम?
महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को जून महीने में जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के परिणाम 10 जून, 2022 और बारहवीं कक्षा के परिणाम 20 जून, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। खबरों के अनुसार बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन और मॉडरेशन का काम पूरा कर लिया है। अब बार कोड स्कैनिंग का कार्य जारी है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम उपरोक्त तारीख से पहले भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से अब तक परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Board Results for 10th 12th Class will released soon at mahresult.nic.in know how to check
Maharashtra Board Results - फोटो : Social Media

Maharashtra Board Results: इन वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम

  • mahahsscboard.in
  • msbshse.co.in
  • mh-ssc.ac.in
  • mahresult.nic.in
विज्ञापन
Maharashtra Board Results for 10th 12th Class will released soon at mahresult.nic.in know how to check
Maharashtra Board Results - फोटो : Social Media

Maharashtra Board Results: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed