UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यलय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET), 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रूप में आयोजित की जाएगी। आवेदन का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
UGC NET 2022: यूजीसी नेट 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, यहां जानें कब होगी परीक्षा और कैसे करना है आवेदन
UGC NET 2022: एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट (UGC NET), 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट (UGC NET), 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है। परीक्षा में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को यह बात पता होनी चाहिए कि UGC NET भारत की एक बहुचर्चित परीक्षा है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भा आ सकती है। इसलिए सभी आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
UGC NET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से UGC NET, 2022 परीक्षा के लिए तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह बात तय मानी जा रही है कि परीक्षा जून, 2022 में आयोजित की जाएगी। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण परीक्षा के शेड्यूल में परिवर्तन किए गए थे। UGC NET का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2022: कैसे होगा चयन?
एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट (UGC NET), 2022 के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा के माध्यम से सफल होने वाले उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलो) के लिए पात्रता दी जाएगी।
UGC NET 2022: परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 30 अप्रैल, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 20 मई, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख- 21 से 23 मई, 2022
- UGC NET, 2022 परीक्षा की तारीख- जून, 2022
कमेंट
कमेंट X