फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Learning Tips: पारंपरिक तरीकों से ज्यादा प्रभावी लर्निंग पिरामिड विधि; जानें सीखने की अचूक तकनीक

Tue, 04 Mar 2025 09:01 AM IST
शिवम गर्ग मनीष कुमार शर्मा, शिक्षा सलाहकार
मनीष कुमार शर्मा, शिक्षा सलाहकार Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 04 Mar 2025 09:01 AM IST
सार

Learning Tips: लर्निंग पिरामिड विधि से आप अपनी पढ़ाई को और भी प्रभावी बना सकते हैं। जानिए कैसे यह विधि 90% तक याद रखने में मदद करती है और पढ़ाई को मजेदार बनाती है।

विज्ञापन
Learning pyramid method is more effective than traditional methods; Know infallible technique of learning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
Learning Tips: पढ़ाई करने के दौरान कई छात्रों को कुछ चीजें बड़ी जल्दी और आसानी से याद हो जाती हैं, जबकि कुछ बार-बार पढ़ने के बाद भी तथ्यों को याद नहीं रख पाते। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो आपको किसी ऐसे तरीके की तलाश करनी चाहिए, जो इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दे। ऐसी ही एक विधि है 'लर्निंग पिरामिड'। इसे कभी-कभी 'लर्निंग कोन या सीखने के शंकु' के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह सुझाव देता है कि अधिकांश छात्र किताबों से जो पढ़ते हैं उसका केवल 10 फीसदी ही याद रख पाते हैं, लेकिन दूसरों को पढ़ाने सिखाने के माध्यम से जो सीखते हैं उसका लगभग 90 प्रतिशत याद रखते हैं। यह एक उदाहरण है, जो सीखने की सात प्रभावी विधियों की बात करता है। इससे पढ़ाई तो दिलचस्प बनती ही है, अवधारणाओं की गहरी समझ भी विकसित होती है।

 
Learning pyramid method is more effective than traditional methods; Know infallible technique of learning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

क्यों हैं जरूरी 

समय के साथ साथ पढ़ाई का तरीका भी बदलते रहना चाहिए। यदि आप अभी भी पारंपरिक ढरें से पढ़ाई कर रहे हैं, तो अब जरूरत है पढ़ने के लिए नए तरीके आजमाने की। पढ़ाई करने और याद रखने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए लर्निंग पिरामिड मेथड बेहतरीन तरीका है। इसके सात चरण न सिर्फ पढ़ाई में रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि विषयों को गहराई से समझने में भी मदद करते हैं।
 
Learning pyramid method is more effective than traditional methods; Know infallible technique of learning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

प्रचलित तरीके

इस विधि का पहला चरण लेक्चर है, जिसमें आप केवल कुछ ही चीजों को याद रख पाते हैं, क्योंकि आप केवल सुनते भर हैं। यह तरीका सबसे कम प्रभावी होता है। दूसरा चरण पढ़ाई का है, जिसमें आप स्वयं किताबों से पढ़कर सीखते हैं, लेकिन इसमें भी सक्रिय भागीदारी की कमी होती है। तीसरा चरण ऑडियो और वीडियो का होता है, जिसमें आप ऑडियो को सुनकर और वीडियो को देखकर बाकी दो चरणों की तुलना में जल्दी सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Learning pyramid method is more effective than traditional methods; Know infallible technique of learning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कारगर नुस्खे

चौथा चरण डिमॉन्स्ट्रेशन काफी प्रभावी होता है, क्योंकि इसमें आपको प्रैक्टिकल या व्यावहारिक अनुभव की मदद से चीजों को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है। समूह चर्चा इस पिरामिड का पांचवां चरण है। इसमें आपको अपने विचारों को दूसरे लोगों के साथ साझा करने और सुनने का मौका मिलता है। छठा चरण करके सीखने से संबंधित है, जिसमें आप पहले खुद प्रयास करते हैं और फिर उसके बाद सीखते हैं। इसका अंतिम और सातवां चरण पहले दूसरों को सिखाना और फिर खुद सीखने पर जोर देता है। यह खुद की समझ विकसित करने का अब तक का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
Learning pyramid method is more effective than traditional methods; Know infallible technique of learning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सीखने की प्रक्रिया

लर्निंग पिरामिड यह सिखाता है कि आपको सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। यदि आप इसे अपनी पढ़ाई में शामिल करना चाहते हैं, तो आपको किताबों से पढ़ने के अलावा खुद के नोट्स बनाने, जो भी आप पढ़ रहे है उससे संबंधित प्रैक्टिकल में खुद को शामिल करने जैसे काम भी करने होंगे। आप ऑडियो और वीडियो जैसे तरीकों की मदद भी ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed