😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Kavya Maran Education: IPL Team Sunrisers Hyderabad CEO, know here Educational Background Disprj
{"_id":"67f76b0a93d5602fe009fe0b","slug":"kavya-maran-education-ipl-team-sunrisers-hyderabad-ceo-know-here-educational-background-disprj-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kavya Maran Education: यूके से एमबीए, आईपीएल में हैदराबाद की मालकिन; जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं काव्या मारन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kavya Maran Education: यूके से एमबीए, आईपीएल में हैदराबाद की मालकिन; जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं काव्या मारन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:49 PM IST
सार
Kavya Maran Education: काव्या मारन का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। साल 2018 में उन्होंने अपनी बेटी काव्या को सनराइजर्स हैदराबाद का सीईओ नियुक्त किया था।
विज्ञापन
1 of 5
काव्या मारन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kavya Maran Education: इस समय भारत में क्रिकेट का त्योहार यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हो चुका है। लेकिन आईपीएल की शुरुआत होते ही इस लीग के मालिकों के बारे में भी चर्चा का सिलसिला शुरू हो जाता है। आईपीएल के दौरान कई मशहूर चेहरे वायरल होते हैं, जिनमें से एक नाम काव्या मारन का भी है। वह आईपीएल की शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और हर बार चर्चा का केंद्र बनती हैं।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, ना सिर्फ क्रिकेट की शौकीन है, बल्कि बहुत अच्छी स्कॉलर भी रही हैं। आइए जानते है सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की पढ़ाई-लिखाई के बारें में...
2 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
2018 में बनी हैदराबाद टीम की सीईओ
काव्या मारन का जन्म चेन्नई में हुआ था। उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। फोर्ब्स के अनुसार, कलानिधि मारन की अनुमानित संपत्ति $2.3 बिलियन है। साल 2018 में उन्होंने अपनी बेटी काव्या को सनराइजर्स हैदराबाद का सीईओ नियुक्त किया था।
3 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन
- फोटो : ANI
Kavya Maran Education: यूके से किया एमबीए
काव्या मारन ने अपनी अंडरग्रेजुएट (बी कॉम) की पढ़ाई चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से की और बाद में यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। आपको बता दें कि काव्या ने अपनी कंपनी में कोई बड़ा पद ग्रहण करने से पहले अनुभव हासिल करने के लिए सन टीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप भी की थी। काव्या ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता कलानिधि मारन के कारोबार में हाथ बंटाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के अलावा एक अन्य टी-20 टूर्नामेंट में भी है क्रिकेट टीम
साउथ अफ्रीका 20 टूर्नामेंट (SA20) में काव्या मारन एक क्रिकेट फ्रैंचाइज़ 'सनराइजर्स ईस्टर्न केप' की मालिक भी हैं। SRH के विपरीत, ईस्टर्न केप पहले ही दो बार SA20 का खिताब जीत चुका है। SA20 प्रतियोगिता की शुरुआत 2022 में हुई थी। इन क्रिकेट फ्रैंचाइज़ को मैनेज करने के अलावा, काव्या सन ग्रुप के विभिन्न ऑपरेशनों की देखरेख भी करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद सीईओ काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
2018 में फ्रेंचाइजी का कार्यभार संभालने के बाद से काव्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के ब्रांड को मजबूत करने और टीम के निर्णय निर्माण, नीलामी रणनीतियों और समग्र प्रबंधन में सक्रिय रूप से भाग लिया है। आईपीएल नीलामी और मैचों में उनकी उपस्थिति इस बात का संकेत है कि वह टीम के विकास में खुद को पूरी तरह से शामिल करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X