JEE MAIN 2023 Session-2: जेईई मेन 2023 दूसरे चरण की परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश-परीक्षा के पहले दिन के लिए प्रवेश-पत्र एनटीए द्वारा जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी बताया गया है कि अब प्रत्येक परीक्षा दिवस के दो दिन पहले ही प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा केंद्र सूचना पर्ची के आधार पर और ई-मेन पर मिलने वाली सूचना के अनुसार, निर्धारित समय से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें।
JEE MAIN 2023 Session 2: जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा छह अप्रैल से, अगर इन नियमों का नहीं रखा ध्यान तो पछताएंगे
JEE MAIN 2023 Session 2: JEE Main में पहली बार भाग लेने वाले उम्मीदवारों को खास दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। जैसे कि विद्यार्थी ध्यान रखें की परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JEE MAIN 2023 Session-2: परीक्षा केंद्रों में आधा घंटे पहले बंद होगी एंट्री
इसके साथ ही, JEE Main में पहली बार भाग लेने वाले उम्मीदवारों को खास दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। जैसे कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से पांच मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए और ध्यान रखें की परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जाएंगी।
विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से सीट और लैब आवंटित की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।
JEE MAIN 2023 Session-2: खुले कपड़ों और जूतों की जगह सामान्य चप्पल पहनें
करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रफ कार्य हेतु छह रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नंबर लिख कर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगी।
साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा। शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा साथ ही इन्हे स्क्राइब भी एनटीए द्वारा ही दिया जाएगा।
JEE MAIN 2023 Session-2: आधार नहीं होने पर देना होगा डिक्लरेशन
आहूजा ने बताया इस वर्ष प्रथम बार जेईई मेन आवेदन को आधार से लिंक किया गया था जिससे वे स्टूडेंट्स जिनका नाम, जन्म दिनांक व जेंडर आधार से आवेदन के दौरान वेरिफाई नहीं हुए थे, उन्हें प्रवेश पत्र के दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा। साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश दिया जाएगा जिस पर एनटीए स्पेशल परीक्षक के सिग्नेचर करवाकर, वहीं जमा करवानी होगी।
JEE MAIN 2023 Session-2: सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में लगाएं बांये हाथ का अंगूठा
आहूजा के अनुसार, प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लानी होगी।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2023 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन अप्रैल सत्र का एडमिड कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यह भी पढ़ें: JEE MAIN 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र में 9.40 लाख छात्र देंगे परीक्षा, देश-विदेश के 330 शहरों में एग्जाम सेंटर
कमेंट
कमेंट X