विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्लेसमेंट ड्राइव शुरू हो चुका है। इसमें कई प्रतिभाशाली छात्रों को पहले ही दिन शानदार पैकेज मिले हैं। आईआईटी प्लेसमेंट ड़्राइव से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न आईआईटी में प्लेसमेंट ड्राइव एक ऊंचे स्तर पर शुरू हुआ है, जिसमें कई छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला और संस्थानों ने पूर्व-कोविड वर्षों की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन देखा।
IITs Placements 2021: आईआईटी के प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को मिले करोड़ों के पैकेज; पहले दिन रुड़की के छात्र को 2.15 करोड़ रुपये का टॉप ऑफर
IITs Placements 2021: विभिन्न आईआईटी में प्लेसमेंट ड्राइव एक ऊंचे स्तर पर शुरू हुआ है, जिसमें कई छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला और संस्थानों ने पूर्व-कोविड वर्षों की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन देखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IIT (BHU) वाराणसी के पांच छात्रों ने अमेरिका की शीर्ष फर्मों में से एक, Uber में नौकरी हासिल की। पांच में से एक छात्र को कंपनी के अमेरिकी कार्यालय में काम करने का प्रस्ताव मिला जबकि दूसरे को दो करोड़ रुपये का पैकेज मिला। कुल 55 कंपनियों ने IIT BHU के छात्रों को 32.89 लाख रुपये प्रति वर्ष और न्यूनतम 12 लाख रुपये के औसत पैकेज के साथ 232 ऑफर लेटर दिए।IIT BHU के पांच छात्रों को अमेरिकी कंपनी का ऑफर
ऑफिस ऑफ करियर सर्विसेज, IIT दिल्ली, ने कहा कि पिछले साल की तुलना में, 1 दिसंबर, 2021 को आने वाली कंपनियों द्वारा दिए गए सांकेतिक पैकेज में कैंपस द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की संख्या में 45 प्रतिशत से अधिक और सांकेतिक पैकेज में 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। आईआईटी दिल्ली के छात्रों को 1 दिसंबर को प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन के अंत तक 400 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले, जिसमें पांच साल में इसका उच्चतम प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी शामिल है।IIT दिल्ली के छात्रों को 400 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले
जबकि IIT मद्रास ने कहा कि उसे पिछले साल की तुलना में पहले दिन 43 प्रतिशत अधिक प्रस्ताव मिले, संस्थान ने दावा किया कि IIT मद्रास में, पहले दिन 34 कंपनियों द्वारा कुल 176 ऑफर दिए गए, जो पहले दिन अब तक का सबसे अधिक है। इसके 11 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले।IIT मद्रास में पहले दिन 43 प्रतिशत अधिक प्रस्ताव मिले
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी के निदेशक प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि घरेलू और वैश्विक फर्में आईआईटी बीएचयू के छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत, नवोन्मेषी, टीम के खिलाड़ी और एक पूर्ण व्यक्तित्व वाले उम्मीदवार पाते हैं। कई वर्षों से, शीर्ष फर्मों ने हमारे स्नातकों को सर्वोत्तम वेतन पैकेज की पेशकश की है और यह वर्ष अलग नहीं है। यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि इस तरह के कद की कंपनियां हमारे परिसर में प्रतिभा की पहचान कर रही हैं और उन पर भरोसा कर रही हैं। कंपनियों का हमारे छात्रों पर भरोसा बरकरार : आईआईटी बीएचयू
कमेंट
कमेंट X