फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना का कहर : इन राज्यों में मई-जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज समेत तमाम शैक्षणिक संस्थान

Fri, 30 Apr 2021 09:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 09:53 PM IST
सार

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल, कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं दे रहे हैं तो कई राज्यों में तमाम तरह के शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Gujarat Rajasthan Uttar Pradesh Schools Colleges Coaching Institutes To Remain Shut Till May june
स्कूल - फोटो : amar ujala

देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देशभर में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। इस बीच, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल, कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं दे रहे हैं तो कई राज्यों में तमाम तरह के शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में अब राजस्थान, गुजरात सरकार के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को मई से लेकर जून तक के लिए बंद कर दिया है और केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी तमाम केंद्रीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कहां कौन-कौन से शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और कब तक दोबारा खुल सकेंगे ...   

Haryana Gujarat Rajasthan Uttar Pradesh Schools Colleges Coaching Institutes To Remain Shut Till May june
school - फोटो : istock

हरियाणा : 31 मई तक बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान
हरियाणा में सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मई, 2021 तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इससे पहले स्कूल और कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों को 30 अप्रैल, 2021 तक बंद रहने का आदेश दिया गया था। इसे आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही अब सरकारी या निजी संस्थानों, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों और प्रशिक्षण संस्थानों को भी 31 मई, 2021 तक बंद रखा जाएगा। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कहा है कि महिला और बाल विकास के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्र और शिशुगृह भी 31 मई, 2021 तक बंद रहेंगे। 

Haryana Gujarat Rajasthan Uttar Pradesh Schools Colleges Coaching Institutes To Remain Shut Till May june
School Education - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश :  सूबे में स्कूल 20 मई तक बंद रहेंगे
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल अब सत्र के अंत यानी 20 मई तक बंद रहेंगे और शिक्षकों को घर से काम करने की इजाजत होगी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत (20 मई, 2021) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Gujarat Rajasthan Uttar Pradesh Schools Colleges Coaching Institutes To Remain Shut Till May june
स्कूल - फोटो : amar ujala

गुजरात : विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश
गुजरात सरकार की ओर से प्रदेश के विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य के स्कूलों में तीन मई से छह जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने नया शैक्षणिक सत्र 2021-2022 अप्रैल 2021 की जगह अब जून 2021 से शुरू करने का फैसला किया है। गुजरात शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। निजी विद्यालयों के कर्मचारियों को भी गर्मियों की छुट्टियों के समय के दौरान स्कूल जाने से छूट दी गई है। वहीं, शैक्षणिक और अन्य कर्मचारियों को राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन की ओर से महामारी रोकने के संदर्भ में यदि कोई कार्य सौंपा जाए, तो उन्हें करना होगा। 
 

विज्ञापन
Haryana Gujarat Rajasthan Uttar Pradesh Schools Colleges Coaching Institutes To Remain Shut Till May june
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान : सरकारी और निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां
इससे पहले, राजस्थान सरकार ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 45 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की थी। राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में छह जून, 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश यानी गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि विद्यालयों में घोषित ग्रीष्मावकाश के संबंध में विभागीय आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, शिक्षकों को अलर्ट मोड पर रहने और जिला प्रशासन के आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed