फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Harvard Review: हर पल को जीएं और पाएं असली खुशी, माइंडफुलनेस व कृतज्ञता से बढ़ाएं जीवन की संतुष्टि

Mon, 25 Aug 2025 10:10 AM IST
शिवम गर्ग आर्थर सी. ब्रूक्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
आर्थर सी. ब्रूक्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 Aug 2025 10:10 AM IST
सार

Happiness Tips: असली खुशी केवल बाहरी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि हर पल को जीने और छोटे-छोटे पलों में संतोष पाने में है। माइंडफुलनेस और कृतज्ञता के अभ्यास से आप जीवन में सच्ची संतुष्टि और आंतरिक शांति प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Harvard Review: Live Every Moment and Find True Happiness; Boost Satisfaction with Mindfulness & Gratitude
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Happiness Tips: क्या आपने कभी खुद को किसी बड़े लक्ष्य के पीछे इस विश्वास के साथ भागते हुए पाया है कि 'बस इसे हासिल कर लूं, फिर जिंदगी खुशियों से भर जाएगी?' ये लक्ष्य पदोन्नति पाने, किसी खास क्षेत्र में नाम या पैसे कमाने आदि हो सकते हैं। जरा सोचिए कि जब आप मंजिल तक पहुंच जाते हैं, तो क्या आपको वास्तव में वह खुशी मिलती है जिसकी आपने कल्पना की थी? संभवतः नहीं।



यह पूरी प्रक्रिया एक भ्रम होती है, जिससे आपको भरोसा हो जाता है कि खुशी हमेशा सफलता पा लेने से ही मिलती है। सच्चाई यह है की खुशी हमारे भीतर ही छिपी होती है, जो हर पल को जीने से मिलती है। आपको सफलता और खुशी, दोनों मिल सकती है, बशर्ते आपको अपनी सोच बदलनी होगी। इसलिए सफलता के पीछे भागने के बजाय, पहले खुशी को अपनी आदत बनाएं। यही आपको बड़ी सफलता तक पहुंचाएगी।

Harvard Review: Live Every Moment and Find True Happiness; Boost Satisfaction with Mindfulness & Gratitude
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

हर एक क्षण का आनंद लें

खुशी पाने का सबसे सरल तरीका है कृतज्ञता, जिसकी शुरुआत जीवन में पहले से मौजूद खुशियों की पहचान करने से होती है। अपने जीवन में हर एक पल का आनंद लेना सीखें। हर दिन उन चीजों के लिए आभार जताएं, जो आपके पास पहले से ही मौजूद हैं। जब आप अच्छे पलों पर ध्यान केंद्रित करना सीख जाएंगे, तो वर्तमान क्षण में रहना और उसे जीना आपके लिए आसान हो जाएगा।

Harvard Review: Live Every Moment and Find True Happiness; Boost Satisfaction with Mindfulness & Gratitude
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

उपलब्धियों के पीछे न भागें

सिर्फ बाहरी उपलब्धियों के पीछे भागने की बजाय, अपने अंदरूनी मूल्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करें। अपने व्यक्तिगत विकास, रिश्तों को मजबूत बनाने और सुखद अनुभवों पर ध्यान दें, जो आपको सच्ची खुशी और संतुष्टि दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harvard Review: Live Every Moment and Find True Happiness; Boost Satisfaction with Mindfulness & Gratitude
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सफर को बनाएं खास

केवल मंजिल तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करने से बचें। वहां तक पहुंचने के अपने सफर का हर कदम संजीदगी से जीना सीखें, क्योंकि इस यात्रा में आपको नई सीख और अनुभव तो मिलेगा ही, आपका हौसला और भी बढ़ेगा। रास्ते में आए हर पल को जिएं और उससे खुश हों।

विज्ञापन
Harvard Review: Live Every Moment and Find True Happiness; Boost Satisfaction with Mindfulness & Gratitude
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

भविष्य या अतीत की चिंता न करें

भविष्य की चिंता या अतीत की यादों में न खोएं। वर्तमान में मिली हर उपलब्धि, चाहे वह कितनी भी छोटी हो, उसकी खुशी मनाएं। इससे आपको जीवन के हर पड़ाव पर संतुष्टि का एहसास होगा, जिससे आपकी उत्पादकता और काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed