ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की समय- सीमा सात अक्तूबर, 2021 को खत्म हो रही है। इससे पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दी गई थी। हालांकि, इसके अनुसार ही, विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि भी 01 अक्तूबर से आगे बढ़ाकर 07 अक्तूबर, 2021 तक कर दी गई थी। इस बार, IIT खड़गपुर 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022 को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2022 आयोजित करेगा। गेट 2022 स्कोर कार्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल के लिए वैध रहेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
GATE 2022 Last date: आज गेट परीक्षा आवेदन के लिए आखिरी मौका, लद्दाख में भी बनाया परीक्षा केंद्र
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:43 AM IST
सार
GATE 2022 Registration Last date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ा दी है। GATE 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो दो सितंबर को खोली गई थी। परीक्षा के लिए पंजीकरण विलंब शुल्क के साथ अभी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X