पुलिस द्वारा एनकाउंटर की खबरें तो आपने कई बार सुनी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में पहला एनकाउंटर कब हुआ था? कहां की पुलिस ने देश के पहले एनकाउंटर को अंजाम दिया था? किसने किसे गोली मारी थी?
{"_id":"5dea4fec8ebc3e54c14c5537","slug":"first-encounter-in-india-who-shot-whom-mumbai-police-shot-gangster-manya-surve-in-vadala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये था देश का पहला एनकाउंटर, किस राज्य की पुलिस ने किसे मारी थी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ये था देश का पहला एनकाउंटर, किस राज्य की पुलिस ने किसे मारी थी गोली
Sat, 07 Dec 2019 08:55 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sat, 07 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
मान्या सुर्वे (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
महाराष्ट्र पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social media
- देश में पहले एनकाउंटर का रिकॉर्ड मुंबई पुलिस के नाम दर्ज है।
- मुंबई में बढ़ते गैंगवॉर पर काबू पाने के लिए एक ईकाई बनाई गई थी जिसे 'एनकाउंटर स्क्वॉड' का नाम दिया गया था। यह एनकाउंटर स्क्वॉड 80 और 90 के दशक के दौरान चर्चा में आया था।
इशाक बागवान
- फोटो : Social media
- ये वो समय था जब इस स्क्वॉड ने दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी गैंग, अरुण गावली गैंग और अमर नाईक गैंग से निपटना शुरू किया।
- ऐसे हालात जब गैंगस्टर को घेर लिया गया हो, उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा हो, लेकिन अपराधी पुलिस पर हमलाकर भागने की कोशिश करे, और बदले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उसकी गोली लगने से मौत हो जाए। इसे एनकाउंटर नाम दिया गया।
कब हुआ था पहला एनकाउंटर, आगे पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्या सुर्वे (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
- देश के इतिहास में दर्ज पहला एनकाउंटर 11 जनवरी 1982 को किया गया था।
- मुंबई पुलिस के दो अधिकारी, राजा तांबट और इशाक बागवान ने कुख्यात अपराधी मान्या सुर्वे को मुंबई के वडाला में गोली मारी थी।
- मुंबई के साथ-साथ देश के इतिहास में आधिकारिक तौर पर दर्ज यह पहला एनकाउंटर था।
ये भी पढ़ें : कैसे होती है IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग, करनी पड़ती है हिमालय की भी ट्रेकिंग
कौन था मान्या सुर्वे
विज्ञापन
फिल्म शूटआउट एट वडाला में मान्या सुर्वे की भूमिका में जॉन अब्राहम
- फोटो : Social media
- मान्या सुर्वे का पूरा नाम था मनोहर अर्जुन सुर्वे। वह एक गैंगस्टर था।
- मान्या ने मुंबई के कीर्ति कॉलेज से स्नातक (BA) की पढ़ाई की थी। फिर उसे हत्या के एक मामले में सजा हुई। उसे पुणे के यरवदा जेल में रखा गया था। कहते हैं कि जिस हत्या के मामले में मान्या को सजा हुई थी, वह उसने की ही नहीं थी।
- हालांकि जेल से छूटने के बाद दो साल के अंदर ही मान्या ने अंडरवर्ल्ड तक अपनी पहुंच बना ली। अपने कई दोस्तों को भी अपनी गैंग में शामिल कर लिया। इसके बाद कई हत्याओं को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें - कैसे बन सकते हैं नौसेना में अधिकारी, जानें कितनी मिलती है सैलरी
- जब मान्या सुर्वे का एनकाउंटर हुआ, उसकी उम्र 37 साल थी।
- इस घटना पर आधारित फिल्म शूटआउट एट वडाला (Shootout at Vadala) भी बनी थी, जिसमें जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे की भूमिका निभाई थी।