{"_id":"67c1d7f599ad43182c0eb053","slug":"education-jobs-bulletin-for-28-february-2025-check-all-updates-here-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Education & Jobs Bulletin: यूपी पीसीएस परिणाम, बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर कुंजी... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Education & Jobs Bulletin: यूपी पीसीएस परिणाम, बिहार बोर्ड 12वीं की उत्तर कुंजी... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:06 PM IST
सार
Education & Jobs Bulletin: 28 फरवरी को शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। शिक्षा के क्षेत्र से सीएसआईआर यूजीसी नेट, जेईई मेन और बिहार बोर्ड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं। इसके अलावा, सरकारी नौकरी से जुड़ी कई खबरें भी आईं।
विज्ञापन
1 of 10
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी 28 फरवरी की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
28 February Education & Jobs Bulletin: आज 28 फरवरी को बिहार बोर्ड ने आज इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी की। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। 27 फरवरी का एजुकेशन-जॉब्स बुलेटिन यहां देखें...
2 of 10
बिहार बोर्ड पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार बोर्ड ने जारी की 12वीं की परीक्षा की उत्तर कुंजी
बिहार बोर्ड ने आज इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। छात्र आधिकारिक आपत्ति पोर्टल objection.biharboardonline.com. पर जाकर 5 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 5 मार्च की शाम 5 बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
3 of 10
CSIR UGC NET 2024 December
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
असम के एक केंद्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी गई
असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, असम में आज (28 फरवरी 2025) आयोजित होने वाली परीक्षा के शिफ्ट-1 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा की नई तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खराब मौसम के चलते जम्मू और कश्मीर में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया
जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को खराब मौसम के मद्देनजर घाटी और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश छह दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आदेश के अनुसार, स्कूल अब 7 मार्च को फिर से खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर सरकार की मंत्री सकीना इटू ने एक्स पर आदेश साझा किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
5 of 10
JEE Mains 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो आज बंद हो जाएगी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय कोई गलती की है, वे अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर रात्रि 11:59 बजे तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X