फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB Livestock Assistant Recruitment registration last date today; 12th passed can apply for 2540 posts

RSSB Livestock Assistant: 12वीं पास के लिए पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती; जल्द करें आवेदन, आज है अंतिम तिथि

Sat, 01 Mar 2025 08:27 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 08:27 AM IST
सार

RSSB Livestock Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पशुधन सहायक के 2,540 पदों पर 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की आज अंतिम तिथि है।
 

विज्ञापन
RSSB Livestock Assistant Recruitment registration last date today; 12th passed can apply for 2540 posts
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Rajasthan Livestock Assistant Recruitment: अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 2,540 पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 01 मार्च 2025 है, लिहाजा बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  (rssb.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य पशुधन सहायक के कुल 2540 पदों को भरना है, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2252 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्तियां शामिल है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान और भौतिकी/रसायन विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान के साथ कक्षा12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  • आवेदक को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थानी बोली में से किसी एक का कार्यसाधक ज्ञान होना भी आवश्यक है।
  • 1 जनवरी, 2026 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी और ईबीसी (गैर क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर पशुधन सहायक भर्ती के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed