फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Delhi School: दिल्ली के छह स्कूलों में चलेगा पोषण शिक्षा अभियान; 1,500 से ज्यादा बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद

Wed, 03 Sep 2025 12:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Sep 2025 12:05 PM IST
सार

Delhi School Nutrition Education Program: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (2 सितम्बर) के अवसर पर दिल्ली में स्कूल पोषण शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों और समुदाय को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन
Delhi: Nutrition education drive launched in schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Delhi School Nutrition Campaign: एमवे इंडिया ने नॉरिशिंग स्कूल्स फाउंडेशन के साथ मिलकर एक नई पहल की शुरुआत की है। इसे दिल्ली के छह स्कूलों में लागू किया जाएगा, जिनका संचालन सरकारी और गैर-सरकारी संगठन करते हैं। बताया गया है कि इस पहल के जरिए पहले साल में लगभग 1,500 बच्चों समेत 6,000 से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Delhi: Nutrition education drive launched in schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बयान में बताया गया कि इस कार्यक्रम का मकसद खेलों, गतिविधियों और खास टूलकिट के जरिए पोषण शिक्षा को रोज़ की स्कूली पढ़ाई का हिस्सा बनाना है। इसके साथ ही, शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी और बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने व अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Delhi: Nutrition education drive launched in schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और गैर-लाभकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को छोटी उम्र से ही खाने-पीने की जानकारी और स्वस्थ आदतों की अहमियत पर चर्चा की। इस मौके पर छात्रों ने भी पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi: Nutrition education drive launched in schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा, "स्कूल की उम्र जीवन भर की आदतों को आकार देने का एक निर्णायक चरण है, और पोषण इस यात्रा का केंद्र है। प्रारंभिक, निवारक कार्रवाई में निवेश करके, हम बच्चों को अपने समुदायों में बदलाव के वाहक बनने के लिए सशक्त बना रहे हैं।"

नरिशिंग स्कूल्स फाउंडेशन की सह-संस्थापक अर्चना सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल परिवारों और समुदायों को प्रभावित कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed