हाल ही के दिनों में देशभर में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित और कुछ को रद्द किया गया है। इस बीच, इसी परिस्थिति के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई द्वारा पूर्व में स्थगित की गईं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा था कि परीक्षा की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। मीडिया के वर्ग में आई इन रिपोर्टों के कारण कई छात्रों का करिअर प्रभावित हो जाता, लेकिन सीबीएसई ने इसका खंडन कर दिया है।
2 of 4
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इस बीच, एक सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है। यह याचिका वकील ममता शर्मा ने दायर की है। जिनका कहना है कि बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन की जगह विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करने के लिए ऑब्जेक्टिव पद्धति अपनाए। बता दें कि बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 04 मई से लेकर 14 जून के बीच होना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
3 of 4
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लेटेस्ट न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सीबीएसई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर सकती है। बोर्ड ने ऐसी सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है। बता दें कि सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को पहले ही रद्द कर चुकी है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 20 जून को जारी होगा।
4 of 4
Board Exam News Update
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। इसकी समीक्षा के बाद बोर्ड ने उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस की वजह से बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द की जा सकती हैं।
सीबीएसई ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। बोर्ड का साफ कहना है कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अगर कोई भी निर्णय किया जाएगा तो उसे आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X