फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th Result 2020: The pass percentage of Kendriya Vidyalayas is 99.23 per cent and JNV 98.66 per cent

CBSE 10th Result 2020: JNV को पछाड़ KV ने लहराया परचम, 99.23 फीसदी विद्यार्थी पास

Wed, 15 Jul 2020 02:14 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 15 Jul 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2020: The pass percentage of Kendriya Vidyalayas is 99.23 per cent and JNV 98.66 per cent

CBSE 10th Result 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने 15 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी। यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट के माध्यम से दी। इस साल दसवीं की परीक्षा में 18.8 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस वर्ष का 10वीं कक्षा में 91.46 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं त्रिवेंद्रम रीजन का परिणाम सबसे बेहतर रहा। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट 99.28 प्रतिशत रहा। वहीं दिल्ली वेस्ट का 85.96 प्रतिशत और  दिल्ली ईस्ट का 85.79 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बार भी देश में सबसे अच्छा रिजल्ट केंद्रीय विद्यालय का रहा। इस साल केंद्रीय विद्यालय में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 99.23 फीसदी रहा, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय के 98.66 प्रतिशत रहा। वहीं 2019 में भी केंद्रीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के परिणाम में 99.47 विद्यार्थी सफल हुए थे और जवाहर नवोदय विद्यालय के 98.57 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 के सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम देश में सबसे अच्छा था। 2018 में जेएनवी के छात्रों का सफलता प्रतिशत 97.31 था, वहीं केवीएस का 95.96 प्रतिशत था।

इस बार के 10वीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 93.34 फीसदी रहा वहीं लड़को का 90.14 प्रतिशत। इस वर्ष 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले साल के परिणाम से 0.36 प्रतिशत ज्यादा रहा। पिछले साल 10वीं कक्षा में 91.10 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।

ये भी पढे़ें :  CBSE 10th Result 2020: पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed