नौकरी मिलने के लिए जितनी महत्तवपूर्ण आपकी डिग्री होती है उतना ही जरूरी आपका रिज्यूमे भी होता है। इसमें गलती करना आपके नौकरी पाने के सपने को तोड़ सकता है। इसलिए रिज्यूमे को शानदार बनाने के लिए हम आपको दे रहे हैं कुछ टिप्स, जिसे अपनाने के बाद आपकी नौकरी पक्की हो जाएगी।
नौकरी पाने की है जल्दी, तो रिज्यूमे में करें यह बदलाव
संक्षिप्त रखें
रिज्यूमे में अपने शिक्षा और उपलब्धियां जरूर लिखें लेकिन उसे संक्षिप्त रखें। ज्यादा बड़ी रिज्यूमे कोई साक्षात्कारकर्ता पढ़ना पसंद नहीं करता। केवल वही उपलब्धियां लिखें जो आपके क्षेत्र से जुड़ी हो। करियर ऑब्जेक्टिव पर खास ध्यान दें।
नौकरी पाने की है जल्दी, तो रिज्यूमे में करें यह बदलाव
फॉन्ट का ध्यान रखें
रिज्यूमे में फॉन्ट का रोल काफी अहम होता है। अपने रिज्यूमे में ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा फॉन्ट ना इस्तेमाल करें। फॉन्ट मीडियम होना चाहिए।
नौकरी पाने की है जल्दी, तो रिज्यूमे में करें यह बदलाव
अनुभव को मुख्य आकर्षण बनाएं
आपके पास जितना भी अनुभव है उसे अच्छे से हाईलाइट करें। बुलेट प्वाइंट का इस्तेमाल करें। अनुभव को ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर भी ना लिखें। जो है वही लिखें।
नौकरी पाने की है जल्दी, तो रिज्यूमे में करें यह बदलाव
दो पेज का हो सीवी
रिज्यूमे कायदे से एक पेज का होना चाहिए। अपने अनुभवों को आप कैसे एक पेज में लिखते हैं, यही कला है। अगर आपके पास ज्यादा अनुभव है तो रिज्यूमे दो पेज का बनाएं लेकिन दो से ज्यादा ना करें। तीन पेज का रिज्यूमे बिलकुल ना बनाएं।
कमेंट
कमेंट X