{"_id":"586219624f1c1b8640eec4b4","slug":"how-to-prepare-for-12th-board-exams-to-score-good-marks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे करें बारहवीं बोर्ड की तैयारी कि आएं अच्छे नंबर, यहां जानिए","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
कैसे करें बारहवीं बोर्ड की तैयारी कि आएं अच्छे नंबर, यहां जानिए
Tue, 27 Dec 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारहवीं बोर्ड के एग्जाम होने में बस कुछ ही महीने बचें हैं। ऐसे में जरूरी है कि बोर्ड की तैयारी को सुनियोजित तरीके से किया जाए और सभी विषयों को अच्छे से पढ़ा जाए। बारहवीं के बोर्ड दसवीं से अलग होते हैं, इसलिए इसकी तैयारी भी अलग ढंग से होनी चाहिए। हालांकि बारहवीं के बोर्ड दे रहे छात्र दूसरी बार बोर्ड दे रहे हैं जिनका उन्हें फायदा मिलेगा। बोर्ड में बैठ रहे छात्र कैसे करें आखिरी के तीन महीने में तैयारी, जानिए
2 of 7
सिलेबस को कुछ हिस्सों में बांट लें। इसके बाद हर विषय को अच्छे से पढ़ें। ध्यान रखें कि अपने सिलेबस को सबसे पहले पढ़ें उसके बाद कोई अन्य किताब पढ़ें। अगर सिलेबस को आप अच्छी तरह पढ़ेंगे तो आपको अच्छे मार्क्स लाने से कोई नहीं रोक सकता है।
3 of 7
कमजोर विषयों पर खास ध्यान दें। पूरे साल किन विषयों में आपको कम नंबर मिले हैं या कौन से वीक प्वाइंट्स हैं, उनपर बोर्ड से पहले ध्यान दें। उन्हें अपनी कमजोरी ना बनने दें। अपनी प्री-बोर्ड्स की उत्तर पुस्तिका को देखें और जानें की गलती कहां हुई है। अभी भी वक्त है, आपके पास मौका है इन्हें पढ़ने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोई भी उलझन हो, उसे लिखें और हल करें। लिख कर पढ़ने से जल्दी याद होता है। केमिस्ट्री, गणित, अकाउंट्स के सवालों को लिखें और हल करें। बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, हिंदी और अंग्रेजी के सवालों को लिख कर याद करें। आप देखेंगे कि इससे आपको जल्दी समझ आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
पिछले कुछ सालों के पेपर हल करें। साथ ही कुछ सैंपल पेपर हल करने में भी कोई बुराई नहीं है। पिछले सालों के पेपर हल करने से आपको पेपर का पैटर्न जानने में मदद मिलेगा। इससे पेपर कितना कठिन होगा, यह भी पता चलेगा। पेपर हल करने के बाद देखें कि आपने कितने सवाल हल किए हैं और उनके नंबरों का जोड़ कितना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X