{"_id":"5a092faa4f1c1bda538bc99f","slug":"how-to-make-career-as-image-consultant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके अंदर भी है लोगों को स्मार्ट बनाने की कला और योग्यता, तो ये कोर्स है आपके लिए","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
आपके अंदर भी है लोगों को स्मार्ट बनाने की कला और योग्यता, तो ये कोर्स है आपके लिए
नंदराम
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
फस्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन। यह बात इंटरव्यू से लेकर नौकरी आदि पाने के लिए हर जगह लागू होती है। लोगों के दिलो-दिमाग में आप पहली बार जैसा प्रभाव डालने में कामयाब रहते हैं, उनके दिमाग में जिंदगी भर आपकी वैसी ही छवि (इमेज) बनी रहती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो पहली बार में लोगों को प्रभावित नहीं कर पाते, इसलिए वे दूसरों के सामने खुद को प्रभावित करने के लिए अपनी खास छवि बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों की छवि को बेहतर करने का काम एक पेशेवर इमेज कंसल्टेंट करता है। सीनियर करियर काउंसलर डॉ. संजीब आचार्य कहते हैं कि आजकल हर जगह अपनी एक खास इमेज बनाने के लिए पेशेवर इमेज कंसल्टेंट की मदद ली जाने लगी है। यदि आपके अंदर लोगों को स्मार्ट बनाने की कला और योग्यता है, तो आप इमेज कसल्टेंट बनकर अपना कामयाब भविष्य बना सकते हैं।
office
कौन होते हैं इमेज कंसल्टेंट
इमेज कंसल्टेंट वे पेशेवर लोग होते हैं, जो अपने क्लाइंट्स को दुनिया के सामने बिल्कुल नए तरह का व्यक्तित्व प्रस्तुत करने के बारे में बताते या सिखाते हैं। करियर के रूप में इमेज कंसल्टेंट का क्षेत्र आज बहुत ही तेजी के साथ लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।

क्या होता है काम
इमेज कंसल्टेंट अपने क्लाइंट की व्यकि्तगत और प्रोफेशनल इमेज बनाने का काम करते हैं। दूसरों के सामने खुद को प्रस्तुत करने का सही तरीका बताते हैं। ये पुरुष एवं महिलाओं सभी को सलाह देते हैं कि कैसे उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से पेश आना है, खुद को प्रस्तुत करना और बोलना है। ये अपने क्लाइंट्स के संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन करते हैं। व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के लिए क्या-क्या सुधार करने की आवश्यकता है, इसकी भी जानकारी देते हैं। इमेज कंसल्टेंट क्लाइंट के कलर एनालिसिस, स्टाइल एनालिसिस, पर्सनल शॉपिंग, मेकओवर्स के लिए भी जिम्मेदार होता है।

शैक्षणिक योग्यता और कोर्स
इस क्षेत्र में आप 12वीं या ग्रैजुएशन के बाद भी एंट्री ले सकते हैं। यदि आपको पब्लिक रिलेशन, फैशन, हेयर एंड ब्यूटी थेरेपी, मानव संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है, तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन क्षेत्रों में इमेज कंसल्टिंग, फैशन डिजाइन, बॉडी टाइप्स और कपड़ों आदि की जानकारी दी जाती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। आप इमेज कंसल्टिंग में छह माह या एक वर्ष का प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद ट्रेनिंग भी ले सकते हैं।

व्यक्तिगत विशेषताएं
इमेज कंसल्टेंट बनने लिए आपमें लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का गुण होना चाहिए। इस क्षेत्र में रुचि होनी चाहिए। आपका खुद का ड्रेसिंग सेंस, बर्ताव, व्यवहार, बातचीत का अंदाज आकर्षक हो। लोगों में उनके इमेज को लेकर आत्मविश्वास कायम करना आना चाहिए। इसके अलावा बदलते फैशन, स्टाइल, अलग-अलग कपड़ों की जानकारी, लोगों के साथ बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल, अच्छा व्यवहार और सुनने की कला आदि गुण होने चाहिए।
कमेंट
कमेंट X