दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज सेंट स्टीफंस ने अपने 11 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। सबसे अधिक 98.75 इको ऑनर्स की कट ऑफ रही है। जहां बीते साल के मुकाबले में इको ऑनर्स की कट ऑफ का ग्राफ बढ़ा है। कट ऑफ में सभी कोर्सेज में गिरावट की बात की जाए तो यह गिरावट 5 फीसदी तक की है। सबसे अधिक 5 फीसदी की गिरावट संस्कृत ऑनर्स में देखने को मिली। वहीं, बढ़ोतरी की बात की जाए तो यह 0.25 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी तक की है।
सेंट स्टीफंस की कट ऑफ में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए इस बार इको की कट ऑफ 98.75 फीसदी रही है। जबकि ह्यूमेनिटीज वालों के लिए कट ऑफ 98 फीसदी है वहीं साइंस वालों के लिए 97.5 फीसदी रही है। इस कट ऑफ ने डीयू की कट ऑफ को लेकर भी स्थिति कुछ हद तक साफ कर दी है। साइंस में केमिस्ट्री ऑनर्स की कट ऑफ में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस बार अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ कॉमर्स स्ट्रीम वालों के लिए बीते साल केसमान 98.5 फीसदी है। जबकि ह्यूमेनिटीज वालों के लिए कट ऑफ में बीते साल केमुकाबले में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं साइंस वालों के लिए कट ऑफ बीते साल के समान 98 फीसदी ही है।
बीते साल की तरह ही कट ऑफ में सबसे ज्यादा गिरावट संस्कृत ऑनर्स में देखने को मिली है। कॉमर्स, साइंस व ह्यूमेनिटीज तीनों स्ट्रीम वालों के लिए 5 फीसदी की गिरावट केसाथ कट ऑफ 65 फीसदी पहुंच गई है। जबकि बीते साल कॉमर्स वालों के लिए यह गिरावट पांच फीसदी की थी। और कट ऑफ 70 फीसदी रही थी। संस्कृत ऑनर्स की कट ऑफ गिरने का कारण इस कोर्स में छात्रों की कम रुचि बताया जा रहा है।
वहीं बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कट ऑफ में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि ह्यूमेनिटीज व साइंस स्ट्रीम वालों केलिए यह बढ़ोतरी 1.50 फीसदी तक की है। जहां तक गणित की कट ऑफ की बात है तो सामान्य श्रेणी के कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्रों केलिए यह बढ़ोतरी 0.50 फीसदी की है। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम केछात्रों के लिए गणित की कट ऑफ 97.50 है। वहीं ह्यूमेनिटीज वालों के लिए 96.5 व साइंस वालों के लिए कट ऑफ 97.5 फीसदी है।
5 of 6
du first day
- फोटो : अमर उजाला
इतिहास ऑनर्स में कॉमर्स स्ट्रीम केछात्रों केलिए कट ऑफ में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी है। इस साल कॉमर्स वालों केलिए इतिहास की कट ऑफ 98 फीसदी है। जबकि साइंस वालों के लिए यह बढ़ोतरी 1.50 फीसदी है। साइंस स्ट्रीम वालों के लिए कट ऑफ 98.25 फीसदी रहा है। वहीं ह्यूमेनिटीज वालों के लिए भी कट ऑफ में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कट ऑफ को देखें तो फिजिक्स की कट ऑफ इस साल 97.33 फीसदी रही है।
कमेंट
कमेंट X