फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डीयू: सर्वर ठप, दाखिले अब 4 जुलाई तक, चौथी कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए सीमित मौका

Tue, 03 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi university- server blocked, admission now up to 4th July, limited chance for general category
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को सर्वर ठप होने से अजीबो-गरीब स्थिति हो गई। दरअसल, डीयू मेट्रो स्टेशन के पास से चोर 200 मीटर केबल काट ले गए थे। इससे काफी समय तक इंटरनेट सेवा बाधित होने से दाखिला प्रक्रिया ठप रही। ऐसे में डीयू प्रशासन ने तीसरी कट ऑफ की दाखिला प्रक्रिया के लिए दी गई तीन दिन की समय सीमा को और बढ़ा दिया है। अब 4 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। छात्र पांच जुलाई दोपहर 12 बजे तक फीस जमा करा सकेंगे।  

Delhi university- server blocked, admission now up to 4th July, limited chance for general category
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के दाखिले का दूसरा दिन था। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे थे। छात्रों को अचानक दाखिला के लिए फार्म विवि के पोर्टल से डाउनलोड करने में परेशानी होने लगी। इससे पहले भी पहली कट ऑफ के दौरान तकनीकी खामी के चलते सर्वर ठप हो चुका था। ऐसे में प्रबंधन को लगा कि फिर कोई तकनीकी खामी आ गई है।  

Delhi university- server blocked, admission now up to 4th July, limited chance for general category
Delhi University - फोटो : अमर उजाला

जांच में पता चला कि डीयू मेट्रो स्टेशन के पास से 200 मीटर केबल चोर काट लग गए हैं, जिसके चलते इंटरनेट सेवा बाधित हो रही। जिसके बाद डीयू प्रशासन की ओर से कॉलेजों को सूचना भेजी गई कि एक घंटे तक इंटरनेट सेवा बाधित रहने का अनुमान है। इसके बाद कॉलेजों को एक अलग लिंक उपलब्ध कराया गया। इसके बाद दाखिले शुरू हुए। कुछ कॉलेजों में 2 से 3 घंटे तक परेशानी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi university- server blocked, admission now up to 4th July, limited chance for general category
Delhi university

तीसरी कटऑफ में दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के दाखिलों का दौर अब बुधवार (4 जुलाई) को समाप्त होगा। तीसरी कट ऑफ में भी कॉलेज में काफी दाखिले हो रहे हैं। लिहाजा चौथी कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर सीमित हो जाएंगे। तीसरी कट ऑफ के दाखिले में भी ऐसी ही स्थिति हो सकती है। चौथी कट ऑफ में काफी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के विकल्प काफी सीमित हो जाएंगे। ऐसे में केवल दाखिले रद्द होने पर भी चौथी लिस्ट में दाखिले की गुजाइंश बनेंगी।  

विज्ञापन
Delhi university- server blocked, admission now up to 4th July, limited chance for general category
Delhi university

सोमवार को लक्ष्मीबाई कॉलेज में 108 दाखिले हो गए। प्रिंसिपल का कहना है कि चौथी कट ऑफ में काफी कोर्सेज के दाखिले बंद होने की स्थिति में है। कॉलेज में सोमवार को 10-11 दाखिले रद्द भी हुए। राजधानी कॉलेज में सोमवार को 79 दाखिले हुए, जिससे अब दाखिलों की संख्या 849 तक पहुंच गई है। वहीं, आर्यभट्ट कॉलेज में 68 व अरबिंदो में 60 व रामजस में 50 दाखिले हो गए। प्रिंसिपल का कहना है कि जहां दाखिला मिल रहा हो छात्र ले लें। चौथी लिस्ट से बहुत ज्यादा उम्मीदें करना बेकार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed