{"_id":"5b10d4924f1c1baf6e8b5a7e","slug":"chandigarh-clat-result-clat-2018-toppers-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Clat Result 2018: टॉपर्स ने खुद बताया, कैसे क्रैक किया एग्जाम...काम आएंगे टिप्स जानिए","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Clat Result 2018: टॉपर्स ने खुद बताया, कैसे क्रैक किया एग्जाम...काम आएंगे टिप्स जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) क्रैक करने वाले टॉपर्स से जानिए, उनकी सफलता का राज। क्लैट का परिणाम वीरवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा में हर साल हजारों अभ्यर्थी बैठते हैं, ताकि लॉ की पढ़ाई कर अपना भविष्य बना सकें। चंडीगढ़ से भी इस बार सैकड़ों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी, जिसमें से चार अभ्यर्थी देश के टॉप 100 में आए हैं।
demo pic
इनमें से विदुषी ने ऑल इंडिया 23वीं रैंक, हिमांशु ने 48वीं रैंक, निकिता ने 71वीं रैंक जबकि अभि ने 95वीं रैंक हासिल की है। विदुषी और हिमांशु का दाखिला बंगलूरू स्थित टॉप लॉ संस्थान में होना तय है क्योंकि वहां 58 सीटें हैं जबकि निकिता और अभि का दाखिला हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी में हो जाएगा। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) देश की प्रसिद्ध लॉ प्रवेश परीक्षा है।
demo pic
यह परीक्षा देश के 18 बड़े लॉ संस्थान में से एक संस्थान हर साल आयोजित करता है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिससे लॉ के इंटीग्रेटेड एलएलबी और एलएलएम में दाखिला मिलता है। देश के बड़े सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान क्लैट के अंकों के आधार पर दाखिला देते हैं। इस बार यह परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड स्टडी ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लैट की टॉपर विदुषी
पहले ही तय कर लिया था लॉ ही करनी है : विदुषी
ऑल इंडिया 23वीं रैंक
भवन विद्यालय स्कूल चंडीगढ़ की छात्रा विदुषी ने क्लैट में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। विदुषी ने 12वीं की परीक्षा में ह्यूमैनिटिज में 95 फीसदी अंक हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि पहले से ही तय कर लिया था कि लॉ करनी है। इसके लिए स्कूल की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी भी की। रोजाना तीन से चार घंटे क्लेट को क्वालीफाई करने की तैयारी के लिए लगाए। विदुषी के पिता तरुण गुप्ता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां शबनम गृहणी हैं। विदुषी की सफलता का मूल मंत्र है कि खुद पर विश्वास और रेगुलर पढ़ाई।

क्लैट का टॉपर हिमांशु
हार्ड और स्मार्ट वर्क है सफलता का मंत्र : हिमांशु
ऑल इंडिया 48वीं रैंक
ज्ञान ज्योति स्कूल मोहाली से 12वीं कर हिमांशु ने मेडिकल स्ट्रीम में 89 फीसदी अंक हासिल किए। हिमांशु के पिता डॉ. सतीश कुमार पीयू के हेल्थ सेंटर से रिटायर्ड हैं जबकि मां प्रो. विजय प्रथा पीयू के माइक्रोबॉयोलाजी में है। हिमांशु ने 12वीं तक मेडिकल पढ़ा लेकिन फिर लॉ में आने का मन बनाया। इसके लिए चार से पांच घंटे परीक्षा की तैयारी में लगाए और देशभर में 48वीं रैंक हासिल की। हिमांशु ने बताया कि स्मार्ट और हार्ड वर्क को मिक्स करके काम करना उनकी सफलता का मूलमंत्र है।

कमेंट
कमेंट X