फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वोकेशनल कोर्स दे सकते हैं कैरियर को ऊंची उड़ान, जानें क्या है संभावनाएं

Mon, 26 Mar 2018 08:20 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
career tips- Vocational course boost your career, know what is the possibilities

कुछ वर्षों से युवाओं में वोकेशनल (व्यवसायिक) कोर्स का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। अब युवा सिर्फ ट्रेडिशनल कोर्स की बजाए बेहतर नौकरी के लिए वोकेशनल कोर्स में भी संभावनाएं ढूंढ रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं लगभग खत्म होने वाली हैं। लिहाजा अभी से छात्रों ने सोचना शुरू कर दिया है कि 12वीं के बाद क्या किया जाए। वोकेशनल कोर्स में विद्यार्थियों को खास क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाता है। इससे नौकरी में मदद मिलती है। छात्र 12वीं के बाद पसंद के कोर्स का चुनाव कर अपने हुनर को निखार सकते हैं।

career tips- Vocational course boost your career, know what is the possibilities
विदेशी भाषा में बनाएं करियर 
कोई भी विदेशी भाषा करियर को गति दे सकती है। इसे सीखने के बाद आप टूर ऑपरेटर, टीचिंग और ट्रांसलेटर के रूप में काम कर सकते हैं। वैश्वीकरण के बाद भारत में कई मल्टीनेशनल कंपनियां आई हैं। इससे विदेशी भाषा के जानकारों की मांग बढ़ी है। ऐसे में कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में छात्रों का रुझान लैंग्वेज कोर्स की तरफ बढ़ा है। दिल्ली विश्वविद्यालय समेत कई जगहों से इसका कोर्स किया जा सकता है। 
career tips- Vocational course boost your career, know what is the possibilities
खाना बनाने में है दिलचस्पी तो करें होटल मैनेजमेंट
जिन्हें खाना बनाने में दिलचस्पी है, वे होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। कई कॉलेज इसका कोर्स करा रहे हैं। होटल मैनेजमेंट में शेफ बनने के अलावा भी कई विकल्प हैं। कोर्स के बाद छात्र बड़े-बड़े होटलों, क्रूज और रेस्त्रां में नियुक्त किए जाते हैं। आप खुद का व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
career tips- Vocational course boost your career, know what is the possibilities
ट्रेवल एंड टूरिज्म में बेहतर विकल्प
विदेशी मुद्रा अर्जित करने के लिए ट्रेवल एंड टूरिज्म अच्छा क्षेत्र माना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस इंडस्ट्री में सरकारी पर्यटन विभाग, इमिग्रेशन एंड कस्टम, ट्रेवल एजेंसी, एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर और होटल जैसी सेवाएं शामिल हैं। ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री से अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर ऑपरेटर और निजी ट्रेवल जुड़े होते हैं। ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में फुल टाइम कोर्सेज के अलावा शॉर्ट टर्म कोर्स के विकल्प भी हैं। इससे जुड़े एक वर्षीय कई शॉर्ट टर्म कोर्स हैं। जैसे एयरलाइन टिकटिंग, एयरलाइन ग्राउंड ऑपरेशन, ग्राउंड सपोर्ट एंड एयरपोर्ट मैनेजमेंट आदि।

 
विज्ञापन
career tips- Vocational course boost your career, know what is the possibilities
फुटवियर डिजाइनिंग में चमकाएं भविष्य  
अब चमड़े और कपड़े के साथ-साथ प्लास्टिक, जूट, रबर के भी फुटवियर बन रहे हैं। इनकी बाजार में खूब मांग रहती है। भारत में फुटवियर इंडस्ट्री में लगातार इजाफा हो रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी यहां फुटवियर प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में हाथ आजमा रही हैं। 12वीं के बाद इसमें एंट्री ले सकते हैं। ये सभी कोर्स एक से तीन साल के होते हैं।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed