फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में छह की मौत: पढ़-लिखकर पुलिस अधिकारी और इंजीनियर बनना चाहती थीं बेटियां, नियति ने पहले ही कर दिया विदा

Tue, 27 Oct 2026 03:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 27 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के गांव छटनपुरा के पास रविवार रात टेसू-झांझी विवाह के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सोमवार तड़के आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कार सवार गुलफाम (35) की भी मौत हो गई। शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं और युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार रौंदती हुई चली गई थी।

विज्ञापन
UP Accident: Four Girls Killed in Firozabad Crash, Dreams of Becoming Police Officers and Engineers Shattered
UP Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिस आंगन में दो दिन पहले तक बेटियों की हंसी गूंज रही थी, वहां सोमवार को मातम पसरा था। कफन में लिपटीं तीन मासूम बेटियों के सामने बैठे पिता शिशुपाल दहाड़ मारकर रो रहे थे। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे लेकिन पिता के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। उनकी हालत देख गांव के लोगों का कलेजा भी फट पड़ा और वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।


शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात हुए भीषण हादसे में शिशुपाल की तीन बेटियों आकांक्षा (16), अंजलि (14), गुन्नू (8) और उनके भाई ब्रजेश की बेटी दीपिका उर्फ बबली (18) की मौत हो गई थी। पिता शिशुपाल ने फूट-फूटकर रोते हुए बताया कि बड़ी बेटी आकांक्षा 11वीं में पढ़ती थी और पुलिस अफसर बनना चाहती थी। 
Trending Videos
UP Accident: Four Girls Killed in Firozabad Crash, Dreams of Becoming Police Officers and Engineers Shattered
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंजलि नौवीं कक्षा में थी और वह इंजीनियर बनने का सपना देख रही थी। छोटी गुन्नू और भतीजी बबली भी पढ़ने में बहुत होनहार थीं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन हाथों से इनकी शादियां तय करनी थीं, डोली उठानी थी... उन्हीं हाथों से इन्हें दफनाना पड़ेगा।
UP Accident: Four Girls Killed in Firozabad Crash, Dreams of Becoming Police Officers and Engineers Shattered
हादसे में घायल हुए चंद्रवीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया, फिर दफनाई गईं बेटियां
ग्रामीणों ने बताया कि सदमे से सुन्न हो चुके परिवार और गांव के किसी भी व्यक्ति में इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि वे उन मासूमों के लिए अपने हाथों से कब्र खोद सकें। अंत में प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी बुलानी पड़ी और पिता के खेत में ही गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद चारों बहनों को एक साथ दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Accident: Four Girls Killed in Firozabad Crash, Dreams of Becoming Police Officers and Engineers Shattered
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उजड़ गया आंगन, बिलख रहे मां और छोटे भाई
तीन बेटियों की अर्थी उठने के बाद से मां राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपनी लाड़लियों के कपड़ों और किताबों को गले लगाकर बेहोश हो रही हैं। घर के एक कोने में बैठे 11 साल के कमल और 5 साल के मासूम बाबू अपनी मां से लिपटकर बस यही पूछ रहे हैं, मां, हमारी बहनें कब लौटेंगी? मासूमों के इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है।
 
विज्ञापन
UP Accident: Four Girls Killed in Firozabad Crash, Dreams of Becoming Police Officers and Engineers Shattered
फिरोजाबाद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुआ था हादसा
शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं और युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार रौंदती हुई चली गई थी। हादसे में चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया था। हादसे में घायल कार सवार गुलफाम (35) निवासी वजीदपुर, अशोक विहार (दिल्ली) ने भी सोमवार को आगरा में दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed