Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Seemapuri fire accident update four people of a family died ashu kept struggling but failed
{"_id":"6178440697a9d64ecf183be4","slug":"seemapuri-fire-accident-update-four-people-of-a-family-died-ashu-kept-struggling-but-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीमापुरी अग्निकांड: आखिरी सांस तक आशु ने की जद्दो-जहद, बाकी को तो पता भी नहीं चला कब निगल गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमापुरी अग्निकांड: आखिरी सांस तक आशु ने की जद्दो-जहद, बाकी को तो पता भी नहीं चला कब निगल गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:38 PM IST
सार
आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद तीनों को अपनी मौत का पता भी नहीं चला। धुंआ निगलने के बाद तीनों अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
सीमापुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीमापुरी हादसे में परिवार के बड़े बेटे आशु ने मौत से लड़ने के लिए खूब जद्दो-जहद की थी। हादसे के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो आशु की लाश कमरे के दरवाजे पर ही मिली। उसने पूरी ताकत लगाकर दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन न तो वह दरवाजा खोल पाया और न ही तोड़ पाया। दम घुटने से उसकी दरवाजे के पास ही मौत हो गई। बाकी होरीलाल, रीना और रोहिनी के शव वहीं मिले, जहां वह सो रहे थे।
2 of 5
इसी मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद तीनों को अपनी मौत का पता भी नहीं चला। धुंआ निगलने के बाद तीनों अचेत हो गए और उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सीमापुरी थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमरे में बने मंदिर व जमीन पर रखा ज्यादातर सामान जला हुआ मिला है।
3 of 5
सीमापुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में एक परिजन ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई थी। इसकी वजह से परिवार ने पंखे बंद करने के अलावा कमरा भी पूरी तरह बंद कर दिया था। कमरे के दरवाजे और खिड़कियों को रोजाना बंद कर दिया जाता था। पंखा न चलने की वजह से अंदर मच्छर काटते थे। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से रीना कमरे में मच्छर भगाने वाली क्वाइल जली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीमापुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
कभी-कभी होरीलाल कमरे में पड़े सिंगल बैड पर सो जाया करते थे। लेकिन सोमवार रात को सभी जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। जमीन पर ही क्वाइल जल रही थी। माना जा रहा है कि देर रात परिवार के किसी सदस्य की चादर शायद क्वाइल पर गिरी, जिसके बाद पहले चादर में आग लगी। जिससे कमरे में धुंआ हुआ। इससे परिवार बेहोश हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
सीमापुरी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन शायद आशु की आंख खुल गई। चूंकि उसने भी धुंआ निगल लिया था तो शायद वह दरवाजा नहीं खोल पाया। कमरे के दरवाजे का कुछ हिस्सा अंदर से टूटा हुआ मिला है। वहीं दूसरी ओर कमरे में बने मंदिर में आग लग गई थी। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं मंदिर के कारण तो आग नहीं लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।