फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद मार्च का पूरा घटनाक्रम: जंतर-मंतर से दिल्ली की सड़कों तक क्या कुछ हुआ? तस्वीरों में देखें हर हलचल

Mon, 20 Jul 2026 01:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 20 Jul 2026 01:23 PM IST
सार

 Jantar Mantra CJP Protest: 'संसद चलो' मार्च के दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह नोकझोंक देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए गए और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा। जंतर-मंतर से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, पूरी तस्वीरें फोटो गैलरी में देखें।
 

विज्ञापन
CJP Protest March in Delhi Protesters Gather At Jantar Mantar Check Photos Videos Details in Hindi
तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम - फोटो : अमर उजाला GFX
राजधानी दिल्ली में 'संसद चलो' मार्च को लेकर सोमवार को माहौल गरमा गया। सीजेपी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अपील पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, जबकि संसद की ओर बढ़ने की कोशिशों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
CJP Protest March in Delhi Protesters Gather At Jantar Mantar Check Photos Videos Details in Hindi
जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सामाजिक कार्यकर्ताओं सोनम वांगचुक की अपील पर आयोजित 'संसद मार्च' ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। इस दौरान, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई हैं।
CJP Protest March in Delhi Protesters Gather At Jantar Mantar Check Photos Videos Details in Hindi
प्रदर्शनकारियों से अपील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फिर भी तनाव
'संसद मार्च' को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कड़े घेरेबंदी की थी। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में जमा हुए प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोंकझोंक और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हुईं। पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
CJP Protest March in Delhi Protesters Gather At Jantar Mantar Check Photos Videos Details in Hindi
प्रदर्शनकारियों की संसद की तरफ जाने की जिद्द - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी संसद मार्च को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस सुरक्षा के बीच जाना मुश्किल है। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
CJP Protest March in Delhi Protesters Gather At Jantar Mantar Check Photos Videos Details in Hindi
सड़कों पर वाहनों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
यातायात और आवागमन पर असर
सुरक्षा के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया। इन स्टेशनों के बंद होने से आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त, शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को एक स्थान पर सीमित रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed