फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic update: मानसून की पहली बारिश में ही बेहाल हुई दिल्ली, सड़कों पर लगा भीषण जाम, देखें तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2022 11:31 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jun 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jam on delhi roads after first rain of monsoon traffic update in hindi
दिल्ली में लगा जाम - फोटो : ANI
दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ गुरुवार सुबह से ही बारिश की फुहारों का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह सवेरे ही दिल्ली व आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने अभी राहत की सांस ली ही थी कि बारिश आफत बन गई।


 
Heavy traffic jam on delhi roads after first rain of monsoon traffic update in hindi
दिल्ली में ट्रैफिक जाम - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून की पहली बारिश में ही दिल्ली का यह हाल हुआ कि चौड़ी चौड़ी सड़कों पर पानी भर गया। एक बार फिर बारिश दिल्ली की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल रही है। कई इलाकों में मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है।
 
Heavy traffic jam on delhi roads after first rain of monsoon traffic update in hindi
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : सोशल मीडिया
हालत यह है कि चार और छह लेन वाली सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पहली बारिश ने ही वाहनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy traffic jam on delhi roads after first rain of monsoon traffic update in hindi
सड़कों पर फंसे वाहन - फोटो : ANI
ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों को ध्यान में रखकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
Heavy traffic jam on delhi roads after first rain of monsoon traffic update in hindi
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को बादल छाए रहने और सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इसलिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed